उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर को वर्ष 2023-24 के अध्यक्ष गिरीश मेहता के नेतृत्व में क्लब द्वारा किये गये उल्लेखनीय सेवा कार्यो को देखते हुए वर्ष 2023-24 के रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.गोर्डन मैकेनली को रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय साईटेशन अवार्ड से क्लब को हाल ही में सम्मानित किया।
गिरीश मेहता ने बताया कि यह अवार्ड क्लब द्वारा किये गये सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यो के लिये प्रदान किया जाता है। यह रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय का सबसे बड़ा अवार्ड होता है। वर्ष 2023-24 के प्रोग्राम कमेटी चेयरमैन डॉ.प्रदीप कुमावत ने बताया कि गिरीश मेहता द्वारा किये गये उत्कृष्ट सेवा कार्यो एवं अधिकतम सदस्यता वृद्धि व समाज विकास हेतु मैकेनली द्वारा मेहता को प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि गिरीश मेहता को वर्ष 2023-24 में रोटरी क्लब एक्सीलैंस अवार्ड से स्म्मानित किया गया। मेहता ने विगत वर्ष के दौरान अधिकतम क्लब सदस्यता वृद्धि कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया।
रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रोटरी क्लब उदयपुर को दिया रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय साईटेशन अवार्ड
