कंट्रोल रूम स्थापित पर नियुक्त किया प्रभारी
उदयपुर 6 सितंबर। देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 11 एवं 12 सितंबर को उदयपुर भ्रमण पर रह सकती हैं। राष्ट्रपति के भ्रमण के मध्यनज़र जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में एडीएम प्रभा गौतम ने आदेश जारी कर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आदेश में एडीएम ने बताया है कि कंट्रोल रूम के नंबर 02942414620 हैं एवं कंट्रोल रूम का प्रभारी राजकीय संस्कृत कॉलेज के व्याख्याता डॉ महामाया प्रसाद चौबीस को बना कर कंट्रोल रूम के प्रभावी संचालन हेतु निर्देशित किया गया है।
—000—
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सचिव उदयपुर दौरे पर
उदयपुर 6 सितंबर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सचिव अलका तिवारी उदयपुर दौरे पर रहेंगी। सचिव तिवारी 7 सितंबर को 2:45 बजे उदयपुर पहुंचेंगे और उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद सहित अन्य क्षेत्रों में अपने कार्यक्रम के पश्चात 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे वायुयान से दिल्ली रवाना होंगी। सामान्य प्रशासन विभाग राजस्थान द्वारा इन्हें राजकीय अतिथि घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर ने आवश्यक तैयारियों के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।