महादेव का जलाभिषेक कर कावड यात्रा में आने का दिया न्यौता

उदयपुर 28 जुलाई/ देश में सुख शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर शिव महोत्सव समिति की ओर से 2006 में शुरू की गई उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक की निकाली गई कावड़ यात्रा के तहत आगामी 02 अगस्त को 17वीं कावड़ यात्रा निकाली जायेगी। कावड यात्रा के निमित आयोजित सात दिवसीय समारोह के दूसरे दिन गुरूवार को समिति के कार्यकर्ता, आमजन एवं महिलाओं ने गंगा के चैथे पाये गंगु कुंड परिसर में स्थापित श्री देव राजेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर कावड़ यात्रा में आने न्यौता व निर्विग्न सम्पन्न कराने की कामना की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चैधरी, महेश भावसार, रामकृपा शर्मा, मान सिंह हाड़ा, गोपाल कृष्ण रावल, भागीरथ सिंह, संतोष, शंकर शर्मा, प्रवीण औदिच्य, पुष्कर लाल दवे, महाराज नाथु खेम सिंह, भंवर लाल बंजारा, संजय अग्रवाल, जमना शंकर, शिवशंकर , सुखलाल , यशवंत चैधरी, धिरू भाई, परस राम, प्रेम सुथार, बालकृष्ण, पुरूषोतम पाराशर, गोपाल औदिच्य, गौरव त्रिवेदी, सुमित सेठ, लोचन शर्मा, सुरेश रावत, कृष्णकांत कुमावत सहित कार्यकर्ताओं ने महादेव का अभिषेक कर देश में अमन चेन व अच्छी वर्षा की कामना की।
सफेद बनियान, कुर्ता, धोती एव ंकपड़े के बुट में शामिल होंगे कावड़िये – रामकृपा

समारोह संयोजक राम कृपा शर्मा ने बताया कि कावड यात्रा में शामिल होने वाले कावड़िये सफेद बनियान, कुर्ता, धोती एवं कपड़े के बुट में व महिलाए परम्परिक वेशभुषा में शामिल होगी। इस बार 10 हजार कावड तैयार की जा रही है जिसे अंतिम रूप देने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। उभयेश्वर महादेव मंदिर में शहर से आने वाले कावडियों एवं आमजन के लिए समिति की ओर से भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कावडिये को पीपड का एक पौधा दिया जायेगा जिसे वे उभयेश्वर की पहाड़ियों पर या अपने गांव ले जाकर लगाये व उन्हे उसे बडा करने के व बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का संकल्प दिलाया जायेगा।

सम्पर्क अभियान शुक्रवार को:‘-

सात दिवसीय समारोह संयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया कि कावड यात्रा में अधिक से अधिक जनभागीदारी हो इसके लिए शुक्रवार को सायं 5.30 बजे आयड से विभिन्न टोलिया बना कर यात्रा के आमंत्रण पत्र का वितरण किया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!