अभियुक्तों के कब्जे से एक स्काॅर्पियो जब्त
थाना गोवर्धनविलासः जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के निर्देशानुसार कुंदन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर व भुपेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत गिर्वा के सपुरविजन में चैल सिंह थानाधिकारी गोवर्धनविलास के नेतृत्व में गठीत पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्र्कोपियो को रोक कर चैक किया तथा पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए महिलाओं को प्रलोभन देकर देह व्यापार में धकेलने के मामले में अभियुक्तगण जगदीश पटेल पिता गांग निवासी भैरवा थाना सराडा जिला उदयपुर व मोहन सिंह उर्फ राहुल बजाज पिता उदय सिंह निवासी राजेन्द्र नगर जिला पाली हाल बेदला थाना सुखेर जिला उदयपुर को गिरफतार किया जाकर उनके कब्जे से एक स्र्कोपियो जब्त की है। उक्त घटना पर थाना गोवर्धनविलास के प्रकरण संख्या 286/22 धारा 370,370ए, 34 भादस दर्ज किया गया।
घटना का विवरणः- दिनांक 13.09.2022 को चैल सिंह चैहान पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास को मध्य रात्रि जरिये मुखबीर सूचना मिली की एक संदिग्ध स्र्कोपियो कार उदयपुर शहर से बलिचा बाईपास की तरफ आ रही है। जिसमें कुछ देह व्यापार में लिप्त दलाल कुछ महिलाओं को प्रलोभन देकर देह व्यापार हेतु लेकर जा रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस थाना गोवर्धनविलास पर पुलिस टीम का गठन कर उक्त संदिग्ध कार को डीटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त बलिचा बाईपास तिराहा पर नाकाबंदी कर उक्त कार को रोका तो उक्त कार में दो युवक आगे की सीट पर बैठे हुए पाये गये व कार की पिछली सीट पर चार महिलाएं बैठी हुई थी। कार चालक व पास में बैठे युवको से उनके नाम पते पूछे गये तो दोनों ने क्रमशः अपना नाम जगदीश पटेल पिता गांग जी पटेल निवासी भैरवा थाना सराडा जिला उदयपुर व मोहन सिंह उर्फ राहुल बजाज पिता उदय सिंह जाति रावत निवासी राजेन्द्र नगर जिला पाली हाल बेदला थाना सुखेर जिला उदयपुर होना बताया व कार की पिछली सीट पर बैठी महिलाओं से पूछताछ की गई तो सभी चारों महिलाओं उदयपुर से बाहर की होकर उदयपुर में इवेंट के कार्य हेतु आना बताया। युवको ने पूछताछ में महिलाओं को इवेंट कार्य का झांसा देकर उदयपुर बुलाया था लेकिन अब इवेंट कार्य के बजाय प्रलोभन देकर देह व्यापार करवाने हेतु साथ में ले जाना स्वीकार किया। दोनों देह व्यापार की दलाली का कार्य करते है व महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार से महिलाओं को इवेंट के कार्य हेतु बुलाकर उनको प्रलोभन देकर उदयपुर शहर व आसपास के क्षैत्र में देह व्यापार का कार्य करवाते है।
तरीका वारदातः मुल्जिमान जगदीश पटेल व मोहन सिंह उर्फ राहुल बजाज द्वारा दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, बिहार, बंगाल से महिलाओं को इवेंट का कार्य करने का झांसा देकर उदयपुर बुलाते है व उन महिलाओं की फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भेजा जाता है। ग्राहक द्वारा फोटो पसंद करने के पश्चात उसकी रेट निधार्रित की जाती है व महिलाओं को इवेंट कार्य के बजाय देह व्यापार करने का प्रलोभन दिया जाता है व उनको स्वंय की कार में लेकर ग्राहक द्वारा तय स्थान होटल या फार्महाउस तक छोडा जाता है व इसके बदले उनसे 10,000-20,000रू तक की राशि प्राप्त की जाती है। जिसका कुछ हिस्सा उन महिलाओं को भी दिया जाता है।
मुल्जिम का सजायाबी रिकाॅर्डः गिरफतारशुदा मुल्जिम मोहन सिंह उर्फ राहुल बजाज के विरूद्व पूर्व में भी देह व्यापार से संबंधित 03 प्रकरण दर्ज है।
टीम सदस्यः चैल सिंह चैहान थानाधिकारी थाना गोवर्धनविलास, गणपत सिंह उनि, देवी लाल सउनि, दिनेश सिंह कानि 678, जसवंत सिंह कानि. 3214, घनश्याम सिंह कानि चालक 2002
इवेंट का कार्य करवाने के बहाने महिलाओं को प्रलोभन देकर देह् व्यापार में धकेलने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
