17 पदक के साथ उदयपुर टीम रही दूसरे स्थान पर

सीनियर व जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता
उदयपुर, 14 अप्रेल। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ द्वारा आयोजित सीनियर व जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में उदयपुर की टीम ने 17 पदक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। सोमवार को टीम के उदयपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि जोधपुर में राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ द्वारा 10 से 13 अप्रैल तक राजस्थान राज्य सीनियर व जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग सीनियर में उदयपुर टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में उदयपुर टीम के सीनियर वर्ग में कृष्ण मीणा ने पैरेलल बार में रजत पदक, फ्लोर एक्सरसाइज में रजत पदक, व पोमेल होर्स में कांस्य पदक प्राप्त किया वहीं गौरव सिंह चौहान ने व्यक्तिगत स्पर्धा के हाई-बार में कांस्य पदक व ऑल राउंड में रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर वर्ग आर्टिस्टिक प्रतियोगिता में रणवीर भील ने पैरेलल बार में कांस्य पदक, रोमन रिंग में कांस्य पदक, हाई-बार, में कांस्य पदक, फ्लोर-एक्सरसाइज में कांस्य पदक व ऑल राउंड में कांस्य पदक प्राप्त किया वही कर्मराज ने वोटिंग-टेबल में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस प्रकार उदयपुर के खिलाड़ीयों ने कुल 17 पदक प्राप्त किये। सचिव भरत सिंह भाटी ने बताया कि सोमवार को आज जिला जिम्नास्टिक संघ कार्यालय में संघ के संरक्षक राजेंद्र नलवाया, अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान, संयुक्त सचिव संजीव कोठारी, सदस्य करनीपाल सिंह भाटी व अन्य खेल प्रेमी प्रकाश पटेल, राजेंद्र प्रसाद, दिलीप प्रजापत, हेमंत राव, नवीन सिंह, जगदीश जलानिया आदि ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि सभी खिलाड़ी बी.एन. जिम्नास्टिक एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!