गत मध्यरात्रि से शुरू की कार्रवाई
उदयपुर। उदयपुर पुलिस रविवार को एक्शन मोड में रही। पांच सौ जवानों ने पिछले 24 घंटों में शहर भर से सवा सौ से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से कई हार्डकोर अपराधी तथा हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय से मिले दिशानिर्देशों के बाद शनिवार मध्यरात्रि को पुलिस के पांच सौ से अधिक जवानों ने शहर के सभी हार्डकोरी अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर तथा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देना शुरू किया। रविवार अपरान्ह तक पुलिस ने शहर भर से सवा सौ से अधिक बदमाशों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान में दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों के अलावा सभी थानाधिकारी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान अंबामाता थाना पुलिस ने सबसे ज्यादा 26 बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि सवीना थाना पुलिस ने 20, सूरजपोल थाना पुलिस ने 19, हिरणमगरी थाना पुलिस ने 13, गोवर्धन विलास थाना पुलिस में 12, पई थाना का पुलिस ने 10, सुखेर थाना पुलिस ने 9 और प्रतापनगर थाना पुलिस ने 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा इसके अलावा नाई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10, सुखेर थाना पुलिस ने 9, भूपालपुरा थाना पुलिस ने 8, धानमंडी ने 5, हाथीपोल ने 4 और घंटाघर थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एनडीपीएस, आर्म्स और एक्साइज एक्ट के 5 वारंटी बदमाशों को भी पकड़ा गया।
एक्शन मोड में उदयपुर पुलिस, 500 जवानों ने शहर से उठाए सवा सौ से अधिक बदमाश
