उदयपुर। तालकटोरा इनडोर स्टेडियम नई दिल्ली मैं आयोजित सेइकोकाई ऑल इंडिया कराटे चौम्पियनशिप पैरा-कराटे एवं मास्टर्स कप सेइकोकाई ऑल इंडिया कराटे चेम्पियनशिप में उदयपुर के कराटे खिलाड़ियों व कराटे मास्टर ने 4 स्वर्ण,6 रजत व 6 कास्यं पदक जीत राजस्थान गौरव बढ़ाया।
स्ट्रीम मार्शल आर्ट राजस्थान के टेक्निकल डायरेक्टर संजू सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान से 20 और पूरे भारत से 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मास्टर्स कप में उदयपुर के कराटे मास्टर संजू सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया और जूनियर वर्ग में राजकुमार सेन ने स्वर्ण पदक, आदित्य सिंह ने रजत पदक जीता व क्रेडिट वर्ग में हर्षिका शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में दीप सिंह, समिष्ठा गेहलोत, शम्बावी लोगनाथन, ने स्वर्ण पदक हासिल किया व अवधि पोरवाल, परी चतुर्वेदी, प्रिंस साहू, परमदेव सिंह ने रजत पदक हासिल किया और देवांश टाटावत, मनन पटेल मेदांश जैन, हितांशी धरावत, कशिश टाटावत ने कांस्य पदक हासिल किया सभी खिलाड़ियों के पदक जीतने पर शुभकामनाएं और उनके जीवन के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देने वालों में स्ट्रीम मार्शल आर्ट इंडिया से अख्तर, दीपिका दीवान धर्मेंद्र, दमन, नवीन, वासु, स्ट्रीम मार्शल आर्ट झारखंड (ग्ड।श्र) से राजसंजू, संस्कार स्ट्रीम मार्शल आर्ट राजस्थान के कमलेश,पार्थ श्वेता, दक्षा, हिया, कर्तव्य, गजल, और समस्त उदयपुर कराते सदस्य मौजूद थे।
उदयपुर के खिलाड़ियों और करातेे मास्टर ने जीते 4 स्वर्ण सहित 16 पदक
