राजस्थान में पिछले दस महीनों से कोई सरकार नाम की चीज ही नहीं है – गोविंद सिंह डोटासरा

मेवाड़ का विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है – कचरू लाल चौधरी
इस उपचुनाव में जनता भाजपा को हराकर सबक सिखाएगी – रघुवीर सिंह मीणा
कांग्रेस का विजन विकास का विजन है – ताराचंद मीणा
सलूंबर उपचुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में करी जनसभा
उदयपुर। 10 नवंबर। राजस्थान उपचुनाव -2024 के क्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष के अंतर्गत आने वाली सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के सरसिया ग्राम पंचायत में आज प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रेशमा मीणा के समर्थन में जनसभा करी।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि सलूंबर विधानसभा की सराड़ा पंचायत के सरसिया गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने जनसभा कर कांग्रेस के पक्ष में मत एवं समर्थन की अपील करी।
जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में पिछले दस महीनों से सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। दिल्ली से पर्ची आती है और वो काम करना होता है। मुख्यमंत्री जी का स्वयं का कोई विजन नहीं है। आज राजस्थान में युवा, किसान, महिलाएं और आम आदमी त्रस्त है। लेकिन राजस्थान सरकार को आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। हमारी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन भाजपा से सरकार में आते ही हमारी सारी जनउपयोगी योजनाओं को बंद करने का काम किया। किसान का बेटा, आदिवासी का बेटा अंग्रेजी पढ़ लिख सके इसके लिए हमने अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने का काम किया लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही उनको कम करने का काम किया।
डोटासरा ने कहा कि हमें पता है कि इन सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव से राजस्थान की सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन अगर हम सलूंबर की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर जयपुर भेजेंगे तो राजस्थान में विपक्ष मजबूत होगा और वो राजस्थान की “पर्ची सरकार” को सलूंबर का विकास करने के लिए बाध्य कर देगा। और अगर यहां से भाजपा जीतती है तो उनमें अहंकार आ जाएगा। इसीलिए हमें सलूंबर के विकास के लिए कांग्रेस को जीताना है और भाजपा का अहंकार तोड़ना है। हम सभी एकजुटता से लड़ेंगे और राजस्थान की सातों सीट पर कांग्रेस जीतेगी और भाजपा का अहंकार तोड़ेगी।
कांग्रेस कार्य समिति के पूर्व सदस्य एवं सलूंबर से पूर्व विधायक रहे रघुवीर मीणा ने कहा कि सलूंबर उपचुनाव में निश्चित ही कांग्रेस की जीत होगी हम सभी यहां एक होकर चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार भारतीय जनता पार्टी को हराकर सलूंबर से कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर जयपुर भेजेंगे। श्री रघुवीर सिंह मीणा ने यह भी कहा कि सलूंबर में कांग्रेस पार्टी एकजुट है और एकजुटता के साथ भारतीय जनता पार्टी और भारतीय आदिवासी पार्टी दोनों को हराकर उपचुनाव जीतेगी।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि मेवाड़ का विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है ।इसीलिए हमें एकजुटता के साथ इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर जयपुर भेजना है।लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा ने कहा कि कांग्रेस का विजन विकास का विजन है। देश में आजादी के बाद से अब तक जितना भी विकास हुआ उनमें कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। इसीलिए क्षेत्र के विकास की सोच कांग्रेस ही रख सकती है।
पूर्व मंत्री, सीनियर आब्जर्वर एवं विधायक अशोक चांदना ने कहा कि हम पिछले कई दिनों से सलूंबर क्षेत्र में घूम रहे है और आमजन से मिल रहे है। आमजन राजस्थान की भाजप सरकार से त्रस्त हो चुका है। और वो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को याद कर रहा है। क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। इसलिए मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ये उपचुनाव कांग्रेस जीत रही है।
पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्जुन सिंह बामणिया ने कहा कि हम सभी यहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी को विश्वास दिलाते है कि हम सलूंबर उपचुनाव की सीट से कांग्रेस को विजयी बनायेंगे। और राजस्थान की भाजपा सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार को आईना दिखाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रेशमा मीणा ने जनसभा में आए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। और आने वाली 13 नवंबर को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करी। जनसभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ राजेंद्र मुंड ने किया।
जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व मंत्री अशोक चांदना, विधायक अर्जुन सिंह बामणिया,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना, उदयपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा,खेरवाड़ा विधायक डॉ दयाराम परमार, मावली विधायक पुष्कर डांगी, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ राजेंद्र मुंड, एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व विधायक राम लाल मीणा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व विधायक नगराज मीणा, पीसीसी सचिव कल्पना भटनागर, प्रदेश कांग्रेस सदस्य परमानंद मेहता, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पीसीसी सचिव सुमित्रा जैन, भीम सिंह चुंडावत, पीसीसी सचिव ललित बोरीवाल, प्रेम कुमार पाटीदार, जयसमंद प्रधान गंगा राम मीणा, सलूंबर नगर परिषद सभापति प्रद्युम्न कौड़ियां, प्रमोद सिसोदिया, लक्ष्मी नारायण पंड्या, हनुमंत सिंह बोहड़ा, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री गजेंद्र कोठारी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, मोहन लाल ओदिच्य, सराड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश लाल चौधरी, सलूंबर नगर कांग्रेस अध्यक सुनील सेवक सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!