जिला कलक्टर ने गढी उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की सुनी परिवेदनाए

जनसुनवाई को गंभीरता से ले – जिला कलक्टर 

बांसवाड़ा,9 मार्च/पखण्ड स्तरीय जनसुनवाई के तहत गुरुवार को जिला कलक्टर प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बांसवाडा जिले के गढी उपखण्ड स्तरीय आयोजित जनसुनवाई में भाग लिया और जनसुनवाई में आए प्रार्थीयों की धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं को सुना और प्रकरणों की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। गढी उपखण्ड के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई में गढी उपखण्ड अधिकारी सुश्री अन्जु शर्मा,तहसीलदार केसरसिंह चौहान,विकास अधिकारी बहादुर सिंह ताबियार सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण मौजूद थे।

जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों की टालम – टोल जवाब एवं काम में कम प्रगति पर रोष व्यक्त किया और स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए और आमजन की समस्याओं को गंभीरता के साथ लेते हुए समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को कहॉ कि जनसुनवाई में औपचाारिकता न करें इसें गंभीरता से ले।

       जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी को कहा कि वे प्रतिदिन कार्यो का फीडबैक ले ताकि वस्तु स्थित सामने आ सके। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई से पूर्व ब्लॉक स्तर पर भी व्यापक प्रचार- प्रसार करे ताकि अधिक से अधिक लोग इस में जुड सके। जिला कलक्टर ने जसुनवाई में ब्लॉक स्तर पर विभागीय कार्यो की समीक्षा की ओर संबंधित अधिकारीयों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में फसल खराबा हुई हो तो उसका रिर्पोर्ट तैयार करवाएं।

जिला कलक्टर ने समस्त उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का व्यापक प्रचार-प्रचार कराएं एवं प्रभावी रूप से जनसुनवाई का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित करें तथा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं को जनसुनवाई की तिथि को ही सम्पर्क पोर्टल पर अपलोड कराएं। इसी के साथ जनसुनवाई हेतु पदस्थापित नोडल अधिकारी अपने उपखंड की जनसुनवाई में भाग लें एवं जनसुनवाई संबंधी रिपोर्ट जिला कलक्टर को जनसुनवाई के पश्चात दें।

 जिला कलक्टर ने बताया कि उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव के भी जुड़ने की संभावना को दृष्टि रखते हुए समस्त जिला, ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में आवश्यक रूप से भाग लें।

जिला कलक्टर ने गढी पंचायत समिति के सेमलिया व डडूका में एक दर्जन से भी अधिक कार्यो का किया निरीक्षण,

बांसवाड़ा,9 मार्च/ जिला कलक्टर श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा ने गुरुवार को गढी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सेमलिया व डडूका में चल रहें महात्मा गांधी नरेगा योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो व अन्य विकास कार्यो का औचक निरीक्षण किया और कार्यो की गुणवत्ता को देखा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत सेमलिया में नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य,सिचाई नाली निर्माण कार्य मसानिया तालाब से शंकर के खेत तक,श्मशान घाट निर्माण कार्य सेमलिया एवं कचरा संग्रहण केन्द्र सेमलिया एवं आवास निर्माण के तहत मंजुला अमृतलाल माली व पूजी वरसेंग सेमलिया के आवास कार्य का मौके पर जाकर देखा और कार्य की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत डडूका में नरेगा के

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!