अतीत का परछाई और भविष्य का दर्पण है देश का संविधान – कचरू लाल चौधरी

संविधान ही हमारा सुरक्षा कवच – फतह सिंह राठौड़
“संविधान दिवस” पर देहात जिला काग्रेस एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस द्वारा गोष्ठी आयोजित हुई।
उदयपुर। देश के संविधान को अपनाने के 75 वें वर्ष पूरे होने पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सूरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि जैसा कि हम सभी को विदित है कि 26 नवंबर, 2024 को भारत संविधान सभा द्वारा हमारे संविधान को अपनाने के गौरवमय 75 वर्ष हो गए है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सूरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में “संविधान दिवस” के सुअवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
गोष्ठी के वक्ता प्रदेश कांग्रेस सदस्य प्रोफेसर दरियाव सिंह चुंडावत ने कहा कि देश के लिए एक ग्रन्थ के समान है संविधान। और मेवाड़ के लिए तो यह क्षण ओर भी गौरवशाली है क्योंकि हमारे मेवाड़ के लाल प्रोफेसर बलवंत मेहता जी इस संविधान सभा के सदस्य रहे। “भारत रत्न” डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर संविधान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यह सुनिश्चित किया कि यह न्याय समानता और बंधुत्व का प्रतीक हो। केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों ने हमेशा से हमारे संविधान और लोकतंत्र को मजबूत रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिससे देश की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक प्रगति संभव हो पाई है।
गोष्ठी के वक्ता राजस्थान श्रम आयोग पूर्व उपाध्यक्ष एवं राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने कहा कि संविधान की रक्षा करने का दायित्व हम सभी का है। आज की परिस्थितियों में संविधान और इसके द्वारा बनाए गए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की बेहद आवश्यकता है। देश के संविधान ने ही देश में लोकतंत्र को मजबूत किया है। हमारे देश के संविधान ने ही हम सभी को समानता का अधिकार दिया। और आज के दिन हमें उन महान नेताओं को नमन करना चाहिए जिन्होंने आज से 75 वर्ष पूर्व जो संविधान का प्रारूप बनाया जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है और हमेशा रहेगा।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि देश का संविधान अतीत की परछाई और भविष्य का दर्पण होता है। कोई भी देश भविष्य में कितनी प्रगति करेगा उसमें उस देश के संविधान प्रारूप का महत्वपूर्ण योगदान होता है। और हमें गर्व है कि हमारे देश ने संविधान अपनाने के बाद वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्ण प्रगति करी। देश में आजादी के बाद से आज तक सबसे ज्यादा (लगभग 60 वर्ष) कांग्रेस ने अपने सुराज में देश को विश्व के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा करने का सुप्रयास किया। इसका श्रेय हमारे देश के संविधान को जाता है।
गोष्ठी में गोगुंदा बी ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह राव ने कहा कि देश में सभी को एक जाजम पर लाने का काम कांग्रेस ने किया है और यही संविधान का मूल मंत्र है। इसीलिए हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस बात का गर्व है कि देश में जब-जब भी कांग्रेस की सरकारें आई तब-तब देश का संविधान ओर अधिक मजबूत हुआ।
गोष्ठी में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य प्रोफेसर दरियाव सिंह चुंडावत, श्रम आयोग पूर्व उपाध्यक्ष एवं राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, गोगुंदा बी ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह राव, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस महासचिव डॉ महेश त्रिपाठी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शांता प्रिंस, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, सुंदर लाल मीणा, डॉ लीला शंकर मेघवाल, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस सचिव मोती लाल सुथार, धनपाल जैन, रतन लाल पूर्बिया, पूर्व पार्षद मदन सिंह बाबरवाल, महेंद्र डामोर, लोकेश मीणा, लॉगर लाल गमेती ने भाग लिया।
गोष्ठी के बाद 26/11 को हुए मुंबई आतंकी हमले में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाने वाले जांबाजों को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करी गई।
देश में संस्कृति धरोहर का सरंक्षण करने पर राष्ट्रपति सम्मान पाने वाले श्री तुलसी राम गमेती का भी सम्मान किया गया।
इसी क्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “संविधान दिवस” पर गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि संविधान के लागू होने का 75वां साल शुरू हो रहा है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों ने मिलकर एक ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने करोड़ों भारतीयों के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय सुनिश्चित किया। हमारा संविधान ही करोड़ों भारतीयों का सुरक्षा कवच है जो उन्हें हर तरह के अधिकार देता है। आज हम संकल्प लें कि हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे। गोष्ठी से पूर्व “भारत रत्न” डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। गोष्ठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास एवं पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने भी “संविधान दिवस” पर अपने विचार व्यक्त किए। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित गोष्ठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पीसीसी महासचिव गोपाल शर्मा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरुण टांक, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, पार्षद हिदायतुल्ला, प्रशांत श्रीमाली, रवि तरवाड़ी, गौरव प्रताप सिंह, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ दीपक व्यास, कोषाध्यक्ष लवंग मुर्डिया, मोहम्मद अय्यूब, चंदा सुहालका, अली कौसर, सिद्धार्थ सोनी, अमित श्रीवास्तव, यशवंत राजौरा, शिव शंकर मेनारिया, अमित सुहालका, बंशी लाल गवारिया, जावेद खान, मयंक खमेसरा, पंकज पोखरना, गणेश शर्मा, सुरेश सोलंकी, ऋतुराज मिश्रा सहित कई पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!