किंग्स युनाइटेड ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुतियों पर नाच उठे दर्शक

स्वस्तिक डांस ग्रुप के साथ हुई जबरदस्त जुगलबंदी
उदयपुर, 24 अक्टूबर: दीपावली मेला 2024 में गुरुवार को डांस नाइट में किंग्स युनाइटेड ग्रुप के कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों पर शहरवासियों ने जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम के अंतिम समय तक मस्ती में झूम और नाच कर इस मेले की शाम को रंगीन बना दिया।
किंग्स युनाइटेड ग्रुप के कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद हिंदी सहित कई मराठी व दक्षिण भारत फिल्मों में कोरियोग्राफी कर रहे है। मुकुंद कई डांस रियलिटी शो में अपनी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। गणेश वंदना देवा श्री गणेशा के गाने पर धमाकेदार प्रस्तुति के साथ कलाकारों ने राम जी चाल देखो, मल्हारी, मेरा ही जलवा आदि कई बॉलीवुड मिक्स गानों पर प्रस्तुति देकर मेले का माहौल बदल दिया। हिट गाने पर दी गई डांस प्रस्तुतियों से पूरे शहर वासियों के दिल को रोमांचित कर दिया। लोग गदगद हो उठे और अपने आप को साथ में नाचने के लिए नहीं रोक सके और खड़े होकर नाचने लगे। देर रात तक सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। इसके पहले दीपावली मेले में सांस्कृतिक संध्या की शुरुवात स्वस्तिक ग्रुप भोपाल ने गणेश वंदना नृत्य से की। उसके बाद बूगी वूगी फेम हॉट स्पाइस डांस ग्रुप ने रेट्रो डांस महबूबा ओ मेहबुबा, मोनिका ओ माई डार्लिंग आदि गानों पर डांस प्रस्तुति देकर अच्छी शुरुआत की।
सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षता चंद्रकला बोल्या ने बताया कि मेले का शुभारंभ शहर विधायक ताराचंद जैन, समाजसेवी गोपाल कृष्ण शर्मा, गजपाल सिंह राठौड़, नरेंद्र पालीवाल, सुंदर कटारिया, तुलसीराम माली, गीता पटेल, कारण सिंह शक्तावत, सत्यनारायण मोची, यशवंत पालीवाल, कमल बाबेल, नजमा मेवाफरोश, कुलदीप सिंह, नरेंद्र राठौड़, उमेश मनवानी आदि ने विघ्न विनाशक भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
आज होंगी लाफ्टर नाइट
मेला प्रेस समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई ने बताया कि शुक्रवार को कॉमेडी स्टार केतन सिंह द्वारा गुद गुदाया जाएगा। कॉमेडी स्टार केतन आज शहर वासियों को हंसा हंसा कर लोटपोट करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!