एक दूसरे का विश्वास ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजीःसुकनमुनि
उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ की ओर से सिन्धी बाजार स्थित पंचायती नोहरे में आयोजित धर्मसभा में बोलते हुए श्रमण संघीय प्रवर्तक सुकन मुनी महाराज ने कहा कि जिन्हें आत्मा में विश्वास होता है वही आत्म कल्याण कर पाते हैं। एक दूसरे का विश्वास ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। जैसे कर्म हम करते हैं वैसे ही कर्म हमारे उदय में आते हैं। जीवन का कल्याण करने के लिए हमेशा हमें यह विश्वास करना चाहिए कि हमारी आत्मा ही परमात्मा है। जीवन में जो व्यक्ति आत्मा और परमात्मा पर विश्वास करते चलते हैं उनका जीवन सफल…