फतहनगरl निकटवर्ती चुंडावतखेड़ी में महेंद्रसिंह, पप्पूसिंह चूंडावत द्वारा पूज्य पिता स्व. चैनसिंह की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा मार्मज्ञ पूज्य श्री लालगोविंद प्रभु के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 01 से 05 बजे तक व्यास पीठ से संगीत मय भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है।
कथा के प्रथम दिन आज प्रातः 09 बजे श्री चारभुजा मंदिर से आकोला के महंत त्यागी श्री बजरंगदास के सानिध्य में विशाल श्रीचारभुजाजी वेवान, जल कलश एवं भागवत पोथी शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में स्थानीय एवं इस्कॉन मंदिर उपासक पुष्पवर्षा के साथ बैंड बाजे की मधुर धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा के कथास्थल पर पहुँचने पर श्री चारभुजा जी एवं भागवतजी को मंच पर विराजमान किया गया।
दोपहर 01.30 बजे पूज्य श्री लालगोविंद प्रभु के व्यासपीठ पर विराजमान होने पर आयोजकों द्वारा सभी का शॉल , माला, उपरणा से किया गया है।
प्रथम दिन मीरां प्रसंग, अन्नदान, भागवत कथा महिमा का विस्तार से वर्णन किया।आगे कहा कि जिस तरह से कृष्ण की गीता, शिवजी की रामायण से जो फल भक्तों ने पाया है वही फल भागवत कथा श्रवण से प्राप्त होता है।आत्मदेव, धुंधुकारी, गोकर्ण एवं द्रोपदी प्रसंग का वर्णन किया।
महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया एवं सभी ने महाप्रसादी में भोजन प्रसाद ग्रहण किया।