जयपुर/ नई दिल्ली 17अक्टूबर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के ज्येष्ठ पुत्र और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजस्थान स्वायत्त सेवा संस्थान तथा बाँसवाड़ा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश जोशी का मंगलवार को अपरांह जयपुर में निधन हो गया। वे पिछलें काफ़ी समय से अस्वस्थ थे।
दिनेश जोशी के पुत्र कुमार जोशी ने बताया कि दिवंगत दिनेश जोशी का अन्तिम संस्कार बुधवार 18 अक्टूबर को जयपुर में होंगा।
दाह संस्कार के लिए उनकी अन्तिम यात्रा जयपुर के अजमेर रोड़ स्थित जोशी फार्म हाऊस से बुधवार 18 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे रवाना होकर पुराने चुंगी नाका स्थित मोक्ष धाम पर पहुँचेगी। स्वर्गीय दिनेश जोशी अपने पीछे धर्म पत्नी जयन्ती जोशी एक पुत्र तीन पुत्रियाँ और भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए है। दिनेश जोशी के निधन पर पक्ष प्रतिपक्ष के कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के सुपुत्र दिनेश जोशी का निधन

जोशी के निधन पर राज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि दिनेश जोशी ने संगठन को हमेशा सर्वोपरि मानकर अपना योगदान दिया! जोशी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष एवं महासचिव जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।जोशी ने बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा था।