उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के दो प्रतिभावान युवा छात्रों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी हेतु किया गया है। कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान के छात्र आरव सिंह व कक्षा दसवीं के पार्थ छाबड़ा ने दिनांक 25 दिसंबर को रीजनल साईस सेंटर, जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि संपूर्ण राज्य से कुल 28 मॉडल अलग- अलग शहरों से आए हुए वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए। वैज्ञानिक खोज व रचनात्मकता की अद्भुत क्षमता को प्रदर्शित करने वाले इन मॉडलों में से कुल 7 मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी हेतु किया गया है। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय स्तर पर मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि आरव सिंह व पार्थ छाबड़ा ने लगभग गत दो वर्षों से इस मॉडल पर कार्य करते हुए इसका निर्माण किया है। अपने मॉडल, ’इ एल एस ए-एक्स 6 (रॉकेट स्टेबेलाइजेशन मॉडल) का प्रदर्शन कर सभी निर्णायकों, अतिथियों व दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। दोनों छात्रों ने निर्णायकों द्वारा मॉडल के विषय के ज्ञान को जाँचने हेतु पूछे गए विविध प्रश्नों के तार्किक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा से उन्हें संतुष्ट किया। दोनो छात्र अपने मॉडल का विवरण इसरो के साथ साझा करेगें। दोनों छात्रों ने यह मॉडल अपने अभिभावको एवं विज्ञान शिक्षिका मनीषा परिहार के मार्गदर्शन में राजेश धाबाई ने विजेता छात्रों व उनके अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
डी पी एस, उदयपुर के युवा वैज्ञानिकों के मॉडल का बॉम्बे की राष्ट्रीय प्रदर्शनी हेतु चयन
