उदयपुर, 17 जनवरी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यिमक व्यावसायिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा वर्ष 2025 (सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए) की परीक्षा समय सारणी गुरुवार को घोषित कर दी। परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक रहेगा। समय सारणी अनुसार 6 मार्च को मनौविज्ञान, 7 को चित्रकला, 8 को भूगोल/ लेखाशास्त्र/ भौतिक विज्ञान, 10 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य, 11 को ऑटोमोटिव/सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/सूचना प्रोद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं/फुटकर बिक्री/ट्यूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटभ्/अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर/कृषि/प्लम्बर/टेलीकॉम, 12 मार्च को लोक प्रशासन, 15 को कंठसंगीत/नृत्य कथक/वाद्य संगीत, 17 को दर्शन शास्त्र/सामान्य विज्ञान, 18 को अर्थशास्त्र/शीघ्र लिपि-हिंदी/शीघ्र लिपि अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान, 21 को पर्यावरण विज्ञान, 22 को संस्कृत साहित्य/संस्कृत, 24 को हिंदी अनिवार्य, 25 को गृह विज्ञान, 26 को शारीरिक शिक्षा, 27 मार्च को समाजशास्त्र, 28 को राजनीति विज्ञान/भू-विज्ञान/कृषि विज्ञान, 29 मार्च को गणित, 1 अप्रेल को ऋग्वेद/शुक्ल यजुर्वेद/कृष्ण यजुर्वेद/सोमवेद/अर्थवेद/न्याय दर्शन/वेदांत दर्शन/ मीमांसा दर्शन/जैन दर्शन/ निम्बार्क दर्शन/वल्लभ दर्शन/ सामान्य दर्शन/रामानंद दर्शन/व्याकरण शास्त्र/साहित्य शास्त्र/पुराणेतिहास/धर्मशास्त्र/ज्योतिष शास्त्र/ सामुद्रिक शास्त्र/ वास्तुविज्ञान/ पौरोहित्य शास्त्र, 2 मार्च को अंग्रेजी साहित्य/ टंकण लिपि हिंदी, 3 अप्रेल को इतिहास/ व्यवसाय अध्ययन / कृषि रसायन विज्ञान/ रसायन विज्ञान, 4 अप्रेल को कम्प्यूटर विज्ञान /इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस, 5 अप्रेल को हिंदी साहित्य/ उर्दू साहित्य/ सिंधी साहित्य/ गुजराती साहित्य/ पंजाबी साहित्य/ राजस्थानी साहित्य/ फारसी/ प्राकृत भाषा/ टंकण लिपि अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक एवं प्रवेशिका परीक्षा
समय सारणी अनुसार 6 मार्च को अंग्रेजी, 11 मार्च को ऑटोमोटिव/ सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/ स्वास्थ्य देखभाल/ सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं, फुटकर बिक्री/ टयूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी/ निजी सुरक्षा/ अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग/ इलेक्ट्रोनिक्स एंड हार्ड वेयर/ कृषि/ प्लम्बर/ टेलीकॉम/ बैंकिंग फाईनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस/ कंस्ट्रक्शन/ फूड प्रोसेसिंग, 12 मार्च को हिंदी, 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 21 मार्च को विज्ञान, 26 मार्च को गणित, 29 मार्च को संस्कृतम, 1 अप्रेल को तृतीय भाषा-संस्कृत/ उर्दू/ गुजराती/ सिंधी/ पंजाबी/ संस्कृतम की परीक्षा होगी। परीक्षा समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक रहेगा।