स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने साहसिक गतिविधियों का खूब जमकर लिया लुत्फ

राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव एवं 63 वां रोवर्स मूट 49 वी रेंजर्स मीट में
युवा शक्ति के जज्बे का हो रहा परीक्षण
उदयपुर, 7 अक्टूबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में स्काउट गाइड डिवीजन ट्रेनिंग सेंटर उदय निवास पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव एवं 63 वां रोवर मूट 49 वीं रेंजर मीट में दूसरे दिन की शुरुआत अल सुबह प्रभात फेरी ‘‘उठ जाग मुसाफिर भोर भई अब रैन कंहा जो सोवत है‘‘…… के साथ ही सर्वधर्म समभाव की गुरु वाणियों से हुई। उसके बाद योगाभ्यास आसन व्यायाम, शिविर निरीक्षण, कैंप क्राफ्ट,स्वच्छ भारत अभियान सेवा श्रमदान, विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं स्किल्स, फर्स्ट एड, पायनियरिंग कला, सिग्नलिंग, एस्टिमेशन, प्रार्थना, ध्वजारोहण, कलर पार्टी, वाद्य यंत्र, व्यायाम प्रदर्शन, स्वागत गीत, प्रदर्शनी उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों, चित्रकला, पोस्टर, निबंध,भाषण, पिरामिड, जनजाति परंपरागत खेलों, क्विज एस डीजी प्रोजेक्ट का आयोजन किया जिसमें सभी संभागियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।
दूसरे दिन का ध्वजारोहण लकडवास की सरपंच निरमा गमेती ने किया। सहायक राज्य संगठन स्काउट प्रमोद कुमार शर्मा, विजयलक्ष्मी वर्मा ने अतिथियों का स्वागत इकलाई व मेवाड़ पाग पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया। सरपंच निरमा गमेती ने कहा कि राज्य की विशिष्ट प्रतिभाओं का हमारे यहां आना हुआ है। भारत स्काउट गाइड संगठन के सेवा प्रकल्पों की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। उन्होंने शिविर केंद्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर समाज सेवी हुकमीचंद गमेती सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
राज्य संगठन आयुक्त स्काउट राजस्थान जयपुर एवं प्रधान शिविराधिपति पूरण सिंह शेखावत ने राज्य की विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी देते हुए हाल ही 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी का जिक्र करते हुए विशिष्ट योजनाओं की जानकारी दी और जनजाति स्काउट गाइड को मूलाधार से जोड़कर स्काउट गाइड संगठन से लाभान्वित करवाने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे जनजाति स्काउट गाइड महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। राज्य संगठन आयुक्त गाइड एवं संचालक रोवर मूट रेंजर मीट सुयश लोढ़ा ने रोवर मूट रेंजर मीट के आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की युवा शक्ति को रोवरिंग रेंजरिंग प्रवृति से जोड़ कर उन्हें चरित्र, स्वास्थ सेवा कौशल का पाठ पढ़ाकर उन्हें सुनागरिक बनने, देश के लिए उपयोगी नागरिक बनने की प्रेरणा प्रदान करने तथा उनके जज्बों को पंख लगाकर उड़ने का उचित अवसर प्रदान करने का माध्यम बताया। कार्यक्रम का संचालन अजमेर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विनोद जोशी कर रहे हैं। सीओ स्काउट जितेंद्र भाटी, सुनील सोनी ने भी विचार रखे।
सीओ स्काउट सुरेन्द्र पाण्डे ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का मुख्य आकर्षण एडवेंचर गतिविधियों की प्रतिस्पर्धाएं रही। सभी प्रतियोगियों ने आयोजन स्थल पर बनाए एडवेंचर बेस टायरवाल, चिमनी, लेडर क्रासिंग, गन शूटिंग, मंकी ब्रिज, कमांडो ब्रिज, मंकी क्रोल, टचिंग पाईंट, रिंग फ़साना, आंख पर पट्टी बांध कर तिलक लगाना, ब्लाईंड ट्रेल, बैलेंस बीम, तीरंदाजी, हैंगिंग टायर का खूब जमकर आनन्द लिया।
फूड प्लाजा प्रतियोगिता में महके मेवाड़ी व्यंजन
सीओ स्काउट पाण्डे ने बताया कि गोधुलि वेला में फूड प्लाजा प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अपने क्षेत्र के स्थानीय देशी व्यंजन, मक्की की राब,दूध पानिया, ढोकला,कैर सांगरी, पचकूटा, गट्टे की सब्जी, दाल बाटी चूरमा, लड्डू, महुआ, बाजरे का सोगरा, खिचिया, आम पापड़ आदि सैकड़ों सामग्री खमा घणी के अभिवादन के साथ परंपरागत पोशाक में स्टाल लगाकर प्रस्तुत किए। फूड प्लाजा के मुख्य अतिथि महाराणा मेवाड़ पब्लिक शिक्षण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय दत्ता रहे। इस अवसर पर संजय दत्ता ने प्रतिभागियों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि हमारी लोककला, संस्कृति एवं परंपरागत देशी भोजन की परंपरा को धीरे धीरे भूल रहे हैं और फास्ट फूड की और विशेष आकर्षण हो रहा है जो कि भावी पीढ़ी के जीवन को खतरे में डाल रहा है। इस प्रकार के आयोजन निश्चित ही हमारी भावी पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करने की ओर एक पहल है। राजस्थान के लुप्त होते परंपरागत खेलों सतोलिया, मारदडी का मालिया , आईस पाईस की भी प्रतियोगिता में खूब धूल मिट्टी में सुनकर वसुंधरा की सौंधी माटी का आंनद लिया।
सीओ गाइड विजयलक्ष्मी वर्मा बताया कि प्रतिभागियों को नगर भ्रमण करवाया जाकर मेवाड़ के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का अवलोकन कराया जायेगा। सीओ स्काउट बांसवाड़ा दीपेश शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों को प्रदेश संगठन की ओर से मूल यात्रा व्यय तथा निशुल्क भोजन व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा रही है। भामाशाहों, दानदाताओं के माध्यम से किट उपलब्ध करवाया गया है। भोजन व्यवस्था की कमान चंद्र शंकर श्रीवास्तव सी ओ स्काउट चितौड़गढ़ एवं टीम ने संभाल रखी है।
सीओ स्काउट सुरेन्द्र पाण्डे ने बताया कि इस भव्य आयोजन की व्यवस्थाओं में उदयपुर संभाग के भारत स्काउट गाइड के सभी पदाधिकारी, आर्गेनाइजर,कर्मचारी, कार्यकर्ताओं, रोवर्स रेंजर्स की सेवाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उदयपुर संभाग के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में सुरेंद्र कुमार पाण्डे, विजय लक्ष्मी वर्मा, दीपेश शर्मा, चंद्र शंकर श्रीवास्तव,सुनील सोनी, अभिलाषा मिश्रा, शमा सोलंकी, तुलसीराम औदिचय, श्यामलाल, शांतिलाल बरंडा उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस वृहद आयोजन में राज्य मुख्यालय जयपुर, राज्य स्तरीय एवं उदयपुर स्तरीय  स्काउट गाइड के पदाधिकारी, आर्गेनाइजर विनोद कुमार जोशी ,एल आर शर्मा, जितेंद्र भाटी, सुभिता गिल, जसवंत सिंह राजपुरोहित, कल्पना शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, बसंत लाटा, सहित लीडर ट्रेनर अभय सिंह शेखावत, शैलेश पलोड, सुरेश शर्मा, संभाग से सहायक लीडर ट्रेनर एवं ट्रेनिंग काउन्सलर राकेश टांक, राधेश्याम मेनारिया, तेज शंकर चौबीसा, राधेश्याम शर्मा, हरिशंकर शर्मा, सुशील कुमार सेवदा, मन्नालाल गमार, अरविंद कल्याण, वक्तावर सिंह देवड़ा, भंवरलाल हर्षवाल, श्याम लाल पुरोहित, गोविंद प्रजापत, हरि शंकर शर्मा, भगवती लाल साहू, सुरेश प्रजापत, ओम प्रकाश शर्मा सहित संभाग के युवा सर्विस रोवर्स, रेंजर्स आदि सेवाएं दे रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!