पद्मश्री मूलचंद लोढ़ा को राष्ट्रभारती सेवा सम्मान 2025 समर्पित

उदयपुर, 9 अप्रेल। राष्ट्रभारती एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में पद्मश्री मूलचंद लोढ़ा को राष्ट्रभारती सेवा सम्मान 2025 समर्पित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. विजय विप्लवी ने बताया कि आज विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक हेमेन्द्र श्रीमाली, भाजपा नेता दलपत सुराणा, उद्योगपति परसराम सूयल व सुखाडिया विश्वविद्यालय  पत्रकारिता विभाग के प्रभारी डॉ. कुंजन आचार्य के आतिथ्य में आयोजित समारोह में उक्त सम्मान प्रदान किया गया।
प्रारंभ में संस्थापक धर्मनारायण जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था गतिविधियों की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत सचिव भंवरलाल शर्मा व प्रशासक अशोक बाबेल ने किया।
सचिव भंवरलाल शर्मा ने बताया कि अब तक डॉ. जे.के छापरवाल, डॉ. रेणु सिरोया, प्रभुदास पाहुजा, देवकर्णसिंह राठौड़, राधेश्याम सिखवाल, झामनदास तलरेजा को राष्ट्रभारती सेवा सम्मान प्रदान किया जा चुका है। वर्ष 2025 का यह सम्मान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक, जागरण जनसेवा मंडल वागदरी, डूंगरपुर के संस्थापक सचिव मूलचन्द लोढ़ा को प्रदान किया गया। लोढ़ा को वर्ष 2023 में भारत सरकार ने पद्मश्री से अलंकृत किया था।
समारोह में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इस अवसर पर श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने व सहशैक्षिक गतिविधियों में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किये गये।
संयोजन अशोक बाबेल ने व धन्यवाद ज्ञापन अशोक बाबेल ने किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!