राम के राजतिलक व राज राज्य की स्थापना के साथ ही रामलीला सम्पन्न

उदयपुर। भारत के प्रसिद्ध धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी के 25 कलाकारों एवं खिरोदिया जैन परिवार सवीना मुख्य चौराहा पर 11 दिवसीय भव्य रामलीला के ग्यारवें और अंतिमं दिन आज भगवान राम के रीाजतिलक व रामराज्य की स्थापना के साथ ही रामलीला का समापन हुआ। राम राज्य की स्थापना पर जय श्री राम के जयकारे और विशाल जन समूह उमड पड़ा।
आयोजक दिलीप जैन ने बताया कि फूलों की वर्षा और दीपों के साथ भगवान श्रीराम का राजतिलक का अद्भुत आयोजन किया गया। राम राज्य की स्थापना पर महाप्रसाद भी वितरण किया गया। 40 वर्ष बाद सविना में बहुत यादगार आयोजन किया गया है जो वर्षों तक याद किया जाएगा।
इस अवसर पर धर्म प्रचारक मंडल के संचालक पंडित अशोक उपाध्याय ने पूरे सविनावासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया की बहुत ही ऐतिहासिक आयोजन यहंा किया गया

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!