राजपूत महासभा संस्थान के सामूहिक विवाह के पत्रक का विमोचन, चार जोड़ों का हुआ रजिस्ट्रेशन

उदयपुर, 29 दिसम्बर। राजपूत महासभा संस्थान द्वारा रविवार को सामूहिक विवाह समारोह के पत्रक का विमोचन किया गया। अब तक किए गए व्यापक जन सम्पर्क के तहत चार जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि संस्थान की बैठक रविवार को रावजी का हाटा स्थित समाज भवन में अध्यक्ष संत सिंह भाटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी बसंत पंचमी पर होने वाले सामूहिक विवाह के पत्रक का विमोचन उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया। बैठक में अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए गठित समितियों ने कार्य प्रारम्भ करते हुए व्यापक जन सम्पर्क किया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 4 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इस बात उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक जोडे़ परिणय सूत्र मंे बंधे इसके लिए अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि जन सम्पर्क अभियान के तहत राजसमंद, बांसवाडा, डूंगरपुर, सलूम्बर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ आदि क्षेत्रों में व्यापक जन सम्पर्क किया जा रहा है। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रेखा चूंडावत ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ द्वारा पूरे शहर में क्षेत्रवार घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ ही जन्म कुंडली मिलान की व्यवस्था भी समाज द्वारा की गई है। पत्रक विमोचन के अवसर पर कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह सिसोदिया, उप कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सौलंकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय सिंह पंवार, उपाध्यक्ष शेर सिंह राठौड़, खेल सचिव ज्ञान सिंह राजावत, एडवोकेट विजय सिंह कच्छवाहा, चेतन सिंह भाटी, रतन सिंह राणावत, नारायण सिंह देवड़ा, लक्ष्मण सिंह देवड़ा, विजय सिंह राठौड़, संतोष सिंह चौहान, मनोहर सिंह झाला, करण सिंह राठौड, जगन्नाथ सिंह पंवार, संतोष सिंह चौहान, पर्वत सिंह यदुवंशी, विनोद सिंह सौलंकी, संग्राम सिंह सांखला सहित कई पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!