राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली का डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया

उदयपुर। 06 जनवरी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली का डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा स्वागत किया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि बांसवाड़ा संभाग स्तरीय दर्जा समाप्त करने पर जिला कांग्रेस कमेटी बांसवाड़ा द्वारा बांसवाड़ा में रखे गए विरोध प्रदर्शन में जाने के लिए आज प्रातः डबोक एयरपोर्ट पर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली का उदयपुर शहर एवं उदयपुर देहात कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
डबोक एयरपोर्ट से दोनों नेताओं ने सड़क मार्ग द्वारा बांसवाड़ा प्रस्थान किया।
स्वागत करने वालों में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पीसीसी महासचिव पंकज शर्मा, गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पीसीसी सदस्य राज सिंह झाला, विवेक कटारा, पीसीसी सचिव दिनेश श्रीमाली, उदयपुर देहात कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, सत्यनारायण मंगरौरा, देहात कांग्रेस महासचिव कुशलेश चौधरी, युवा कांग्रेस देहात अध्यक्ष रौनक गर्ग, बालू भील, गोपाल सरपटा सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!