भेरुजी मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

उदयपुर।  भादवी छठ पर सोमवार  को भेरुजी मंदिरों और स्थानकों पर विविध अनुष्ठान हुए। अल सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतार लग गई। दिनभर अनुष्ठान हुए और आराध्य को विभिन्न व्यंजनों को भाेग लगाया गया। देर रात तक भजन संध्या हुई। शहर के प्रमुख मंदिर गुलाबेश्वर भेरू हाथीपोल, दांता भेरू कुमारवाड़ा, रंगीला भेरू खेरादीवाड़ा, चैतन्य भेरू रावजी का हाटा,  उदयसागर स्थित भेरू मंदिर आदि मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। प्रतिमा को भव्य शृंगार धराया गया और व्यंजनों का भोग लगाया गया। मंदिरों पर सजावट की गई। गुलाबेश्वर भेरू हाथीपोल स्थानक पर भजन संध्या हुई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!