उदयपुर। मेवाड़ राजवंशीय कथा वाचक व्यास पंडित स्कन्द कुमार पंड्या द्वारा उदयपुर के अम्बामाता स्थित ऋंगी आश्राम में आज से 28 दिसम्बर 2022 तक की भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू किया।
ऋगी ऋषी आश्रम अम्बामाता उदयपुर में आज से शुरू भागवत कथा में पंडित स्कन्द पण्ड्या ने भगवत महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मन कि शान्ति जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है सभी सनातन कथा से मनुष्य के मन का उपचार किया गया है कथा श्रवण एवं वाचन से ही संसार में भटकते मन का विश्राम देकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। मनुष्य की उच्च सामथ्र्य मन की शान्ति पर ही प्रकट होती है।