श्वेताम्बर समाज के पर्युषण महापर्व आज से  

8 दिन तक चलेगा विशेष पूजा-अर्चना एवं आध्यात्म तप  
– पर्युषण पर्व की पूर्व संध्या रंग बिरंगी रोशनी में नहाया आयड़ जैन तीर्थ  
उदयपुर 11 सितम्बर  ।  जैन धर्म के श्वेतांबर समाज के लोग भाद्रपद मास में पर्युषण पर्व मनाते हैं। पर्युषण पर्व की शुरुआत 12 सितंबर मंगलवार से हो रही है।  इस दिन भौम प्रदोष व्रत भी है,  जैन धर्म के सभी त्योहारों में पर्युषण पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जैन श्वेताम्बर महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि इसमें 10 दिन तक जैन धर्म के लोग व्रत, उपवास, तप, करते हैं, इसके साथ ही अपने आराध्य महावीर स्वामी की पूजा करेंगे।  श्वेतांबर जैन समाज का यह पर्व 12 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर तक चलेगा। पर्युषण महापर्व की पूर्व संध्या पर आयड़ जैन तीर्थ पर रंगारंग रोशनी की गई। श्वेतांबर जैन धर्म के लोग 8 दिन पर्युषण पर्व मनाते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!