हमारा इतिहास सीने पर गोलियां खाने का रहा है, हमने हमेशा देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिए – कचरू लाल चौधरी

– यह राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण का प्रतीक दिवस है सत्य, अहिंसा, परस्पर सम्मान और भाईचारे की परंपरा कांग्रेस का दूसरा नाम है – श्री जगदीश राज श्रीमाली
– देश के निर्माण में हर क्षण कांग्रेस का योगदान – श्री लक्ष्मी नारायण पंड्या 
– भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
– राजेश वर्मा
उदयपुर। 28 दिसंबर। देश की सबसे पुरानी पार्टी और विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन इण्डियन नेशनल कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) का स्थापना दिवस आज सुरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज प्रातः 11:30 बजे उदयपुर देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी द्वारा पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस ध्वज फहराया गया।
उसके पश्चात आयोजित गोष्ठी में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा कि आज देश की सबसे पुरानी और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत देश की सबसे बड़ी पार्टी का स्थापना दिवस है और यह हमारे लिए बहुत गौरव का विषय है कि हमारे नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने सीने पर गोलियां खाई और अपने प्राणों का बलिदान दिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य जन-कल्याण और भारत के लोगों की उन्नति है। हम संसदीय लोकतंत्र पर आधारित ऐसे भारत में विश्वास रखते हैं जिसमें समानता हो, बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए अवसर हो और संविधान में रचे-बसे राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन हो। हमें गर्व है कि पिछले 138 वर्षों से हम पूरी ईमानदारी के साथ ऐसे भारत के निर्माण में संघर्षरत हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस के गौरवमयी अवसर की समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्री चौधरी ने कहा कि अपनी जनहितैषी व राष्ट्रवादी विचारधारा से कांग्रेस ने सदैव जनसेवा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है। इस अवसर पर हम उन सभी महापुरुषों को नमन करते हैं जिन्होंने जनता के कल्याण को सर्वोपरि रख पार्टी की नींव रखी। उनकी निःस्वार्थ सेवा और समर्पण से पार्टी आज इस शिखर पर पहुंची है। आप सभी का सहयोग, समर्थन और एकजुटता ही कांग्रेस की बुनियाद है जो पार्टी को निरंतर मजबूती प्रदान कर समृद्धि के पथ पर अग्रसर रखता है।
राजस्थान इंटक प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व राज्य मंत्री श्री जगदीश राज श्रीमाली ने कहा कि यह राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण का प्रतीक दिवस है। सत्य, अहिंसा, परस्पर सम्मान और भाईचारे की यह परंपरा ही कांग्रेस का दूसरा नाम है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, एक ऐसा आंदोलन है जो विविधता से भरपूर इस महान देश को एकजुटता के सूत्र में बाँधता है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता व संघर्ष हमारी विचारधारा की पहचान है। हम देश के हर एक नागरिक के प्रति समर्पित हैं।
पूर्व उप जिला प्रमुख श्री लक्ष्मी नारायण पंड्या ने कहा कि देश के निर्माण में कांग्रेस का हर क्षण योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम, रियासतों का एकीकरण, राष्ट्र निर्माण, आर्थिक उदारवाद, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, से लेकर सूचना क्रांति तक देश की हर छोटी-बड़ी उपलब्धियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कांग्रेस का स्थापना दिवस हर भारतीय के लिए एक गौरवपूर्ण दिन है। आज का दिन लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के हमारे संकल्प को सशक्त करता है।
गोष्ठी के बाद उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी, राजस्थान इंटक प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्य मंत्री श्री जगदीश राज श्रीमाली, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री शंकर लाल बोडात, पूर्व उप जिला प्रमुख श्री लक्ष्मी नारायण पंड्या, देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया, देहात महासचिव जग्गा राम पटेल, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, डॉ महेश त्रिपाठी, देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, महासचिव अब्दुल कादर खान, सेवादल प्रदेश संयोजक के दया लाल चौधरी, पूर्व प्रधान देहात कांग्रेस सचिव रेशमा मीणा, टीटू सुथार, धनपाल गंगावत, मीडिया संयोजक मदन बाबरवाल, शांता प्रिंस, दिनेश औदिच्य, मंडल अध्यक्ष मुस्तफा शेख, अजीज खान पठान, गोपाल लाल सरपोटा, दिनेश पानेरी, पन्नालाल मेघवाल, किशन सिंह चुंडावत, अन्य पिछड़ा वर्ग देहात जिला अध्यक्ष कमलेश पटेल, देहात सचिव रतन लाल पूर्बिया, भूपेंद्र सिंह चौधरी, लक्ष्मी लाल लोहार, मोहम्मद खान, रोशन मेहता, जगदीश चंद्र नागदा, देहात सचिव विष्णु पटेल, प्रेमचंद पटेल, ओमप्रकाश गमेती, फारुख कुरैशी, ज्ञान प्रकाश सेन, डॉ लीला शंकर मेघवाल सहित कई पधाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन लक्ष्मी नारायण मेघवाल ने किया एवम धन्यवाद डॉ संजीव राजपुरोहित ने दिया।
इन वरिष्ठ कांग्रेसजनों का हुआ सम्मान –
श्री शंकर लाल बोडात,
श्री लक्ष्मी नारायण पंड्या,
श्री रतनलाल पूर्बिया,
श्री जग्गाराम पटेल,
डॉ लीला शंकर मेघवाल,
श्री सुरेश कराठी,
श्री मोड़ सिंह सिसोदिया,
श्री दिनेश पानेरी,
श्री अज़ीज़ खान पठान,
डॉ महेश त्रिपाठी,
श्री किशन सिंह चुंडावत,
श्री मोहम्मद खान,
श्री ज्ञान प्रकाश सेन,
श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!