शरद पूर्णिमा पर हुआ फतहनगर में हुआ संगीतमयी सुन्दरकाण्ड तो मंदिरों में हुआ मनोहारी श्रृंगार,रात्रि को किया खीरपान

फतहनगर। शरद पूर्णिमा पर बुधवार को यहां के सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में संगीतमयी सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी तादाद में नगरवासियों ने शिरकत कर इसे एतिहासिक बनाया। पंजीकृत पुरूष सफेद एवं महिलाएं केसरिया परिधान में शिरकत करने पहुंचे। नगर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी व्यापाक स्तर पर सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। इस आयोजन से नगर का वातावरण धर्ममयी हो गया। सुन्दरकाण्ड से पहलंे मावली से सुन्दरकाण्ड की टीम के महेश शर्मा के नेतृत्व में यहां पहुंचने पर मंदिर मण्डल समेत नगरवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सायं 7.30बजे सुन्दरकाण्ड का शुभारंभ किया गया। पाठ देर रात तक चला तथा मध्यरात्रि में हनुमानजी के समक्ष खीर का भोग लगाया गया तथा भक्तों द्वारा खीरपान किया गया। नगर के द्वारिकाधीश मंदिर पर इस अवसर पर धवल छटा में ठाकुरजी एवं नवनीत प्रियाजी को श्रृंगारित कर विराजित किया गया। ठाकुरजी के हाथों में शंख,चक्र एवं गदा सुशोभित की गयी। धवल छटा में ठाकुरजी का मनोहारी दृश्य भक्तों को खूब भाया। कीर्तनकारों द्वारा कीर्तन चलता रहा तथा रात सवा ग्यारह बजे खीर का भोग एवं महा आरती के बाद उपस्थित भक्तों ने खीर पान किया। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमल नयन पालीवाल ने आरती कर प्रभु प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया। इस अवसर पर द्वारिकाधीश मंदिर मण्डल के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे।  इसी तरह यहां के अखाड़ा मंदिर में भी रात्रि को शरदोत्सव के तहत रामलला का श्रृंगार कर खीरपान कराया गया। मंदिर महन्त शिवशंकरदास के सानिध्य में शरदोत्सव मनाया गया। मंदिर पर  आकर्षक विद्युत सज्जा की गईl  मंदिर मण्डल अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल सहित नगरवासी  एवं महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थानीय शाखा द्वारा विद्या निकेतन विद्यालय के प्रांगण में शरदोत्सव का आयोजन किया गया जहां पर संघ के स्वयंसेवकों ने रात दस बजे खीर पान किया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने संघ की शाखा लगायी एवं कार्यक्रम किए।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!