कृष्ण जन्मोत्सव पर नन्हें बच्चों ने धरे नाना रूप, बाल क्रीड़ाओं ने खूब लुभाया 

फतहनगर. गुलाब ग्लोरी स्कूल  में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं राधा, कृष्ण, सुदामा आदि बनकर आए! कृष्ण जन्मोत्सव पर बालिक बालिकाओं द्वारा मन भावन नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसमें नंद बाबा, मां यशोदा, भगवान कृष्ण द्वारा शेषनाग पर नृत्य करना, द्रोपदी चीर हरण में द्रोपदी की रक्षा करना आदि नृत्य के साथ विभिन्न झांकियां बनाई गई ! कृष्ण को झूले में झुलाया गया ! संस्था की डायरेक्टर अनीता अग्रवाल ने बताया कि प्रभु श्री कृष्ण के जीवन से हमें सीख लेते हुए उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को जीवन में अनुसरण करना चाहिए! भगवान ने विकट परिस्थिति होते हुए मानव कल्याण के लिए भगवत गीता की रचना की जो कि कलयुग में एकमात्र मोक्ष प्राप्ति का साधन है ! इसी तरह से संस्था की प्रिंसिपल उदिता दे द्वारा कृष्ण जीवन पर प्रकाश डाला ! संस्था के हेड मास्टर आर के जगीर ने बताया कि प्रभु श्री कृष्णा 16 कलाओं से परिपूर्ण थे !  राजेश गर्ग ने बताया कि भगवान कृष्ण सुदर्शन धारी होते हुए भी अपने बल का कभी भी अनुचित उपयोग नहीं किया ! जिनका जन्म जेल में हुआ हो जिनका लालन-पालन कहीं और हुआ हो जिन्होंने सत्य का साथ देते हुए पांडवों को जीत दिलाई ! अतः सभी बच्चों को सत्य का साथ देना चाहिए और कभी भी अपने बल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए! कार्यक्रम का मुख्य संदेश यह था कि जब-जब भी धर्म की हानि हो अधर्म बढ़ेगा तब धर्म की स्थापना के लिए परमात्मा का  जन्म होगा!  कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया!
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!