उदयपुर 1 जून भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा शहर जिला उदयपुर में शहर के विभिन्न मंडलों में 1000 से अधिक परिंडे एवं पानी की कुंडिया वितरण करने का काम प्रारंभ करने निर्णय लिया।
सेवा परमो धर्म” कमल प्याऊ व परिण्डा” भाजपा ओबीसी मोर्चा के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल एवं स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी मंडल में 25 कमल प्याऊ एवं 201 परिंडे वितरित किए इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष श्री रवींद्र श्रीमाली शहर विधायक ताराचंद जैन मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा सिद्धार्थ शर्मा मंडल महामंत्री राजेंद्र परिहार कैलाश साहू ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष डालचंद साहू आनंद पुरबिया लोकेश साहू पार्षद मदन दवे देवेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में भीषण गर्मी में “जल प्याऊ एवं परिण्डा” अभियान हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली के मुख्य आतिथ्य में ने गर्मी से पक्षियों,आमजन को राहत जल सेवा करके पुण्य का काम करने व ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने का आव्हान किया।
मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार की उपस्थिति में जिला, मंडल के कार्यकर्ताओ ने मंडल में 25 प्याऊ व 101 परिंडे लगाकर नियमित पानी की व्यवस्था की भी जिम्मेदारी दिलाई। आगामी 12 दिनों में सभी मंडलो में 1001 परिंडे लगाये जाने के कार्यक्रम के निर्णय का आज दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम में पार्षद देवेंद्र साहू,पार्षद भंवर सालवी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष शम्भू जैन,ओबीसी के पूर्व अध्यक्ष रेवाशंकर माली, कमलेश प्रजापत, राम लाल साहू, देवीलाल साहू, दलपत सिंह चौहान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष बाबुलाल ओड़ ने की।
कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुशल सुहालका के मार्गदर्शन तथा,संचालन महामंत्री रामलाल साहू ने किया , धन्यवाद कमलेश प्रजापत ने दिया।