खेरवाड़ा, निकटस्थ गाँव धनोल में निरान्त भजन सत्संग का आयोजन वालकी देवी के 15वीं निर्वाण पुण्यतिथि पर भजन सत्संग गुरु महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में व्यास पीठ पर उपस्थित संतों व पाण्ङाल में भक्तों का पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । व्यास पीठ पर निरान्त आचार्य किरणराम महाराज सरेरा, संत नटूराम महाराज अहमदाबाद, संत दिलीपराम महाराज शामपुर मोङासा, अशोकराम महाराज धनोल, निरान्त आचार्य संत अमृतराम महाराज अङपोदरा, हजारीराम महाराज मीठीमहुङी,दिलीपराम महाराज छाणी, कान्तिराम महाराज उदयपुर, गोपालराम महाराज सहित विभिन्न दूर दराज क्षेत्र के संतो भक्तों की उपस्थिति रही। व्यास पीठ से उपस्थित संतों ने मधुर संत वाणी प्रवचन अमृत वाणी द्वारा मनुष्य जीवन मे गुरु भक्ति की महिमा सदगुरू के चरणों में ही मानव तन का भक्ति से कल्याण है अतः प्रत्येक मनुष्य को सच्चे गुरु को स्वीकार कर व पहचान कर जीवन को पावन करना चाहिए। वर्तमान समय की युवा पीढ़ी को गलत व्यसनों व गलत संस्कारों से दूर रहने का आह्वान किया गया।
निरान्त भजन सत्संग गुरु महोत्सव आयोजित
