‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
उदयपुर। 23 जनवरी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक “नेताजी” सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय में “नेताजी” सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने के लिए “आजाद हिंद फौज” का गठन कर स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुरुदेव रविन्द्र नाथ ठाकुर की सलाह पर महात्मा गांधी से मिलकर उनके विचारों से प्रभावित होकर “नेताजी” ने देश की आजादी के आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। और “पूर्ण स्वराज” का नारा देकर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। “नेताजी” सुभाष चंद्र बोस ने 1920 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन होने के बावजूद जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद व्याकुल होकर प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद से स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई।
पुष्पांजलि करने वालो में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, पूर्व पार्षद मदन सिंह बाबरवाल, डॉ लीला शंकर मेघवाल, गोपाल सरपटा, महेंद्र डामोर, सुंदर लाल मीणा, इश्तियाक चंचल, रोशन मेहता उपस्थित रहे।