राष्ट्रीय खेल पुरस्कार- 2023— राजस्थान की दिव्यकृति सिंह अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने घुड़सवारी में उत्कृष्टता के लिए दिव्यकृति सिंह को दिया अर्जुन पुरस्कार 2023

जयपुर, 9 जनवरी 2024। राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित भव्य खेल पुरस्कार समारोह में राजस्थान की दिव्यकृति सिंह को अर्जुन पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किये गये। राजस्थान की दिव्यकृति सिंह को घुड़सवारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिव्यकृति अर्जुन पुरस्कार पाने वाली पहली महिला घुड़सवार हैं। दिव्यकृति सिंह (ड्रेसेज टीम) ने चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। भारतीय घुड़सवार (ड्रेसेज टीम) की सदस्य दिव्यकृति सिंह राजस्थान की बेटी हैं। देश के लिए गोल्ड लाने वाली दिव्यकृति सिंह अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला घुड़सवार हैं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह के दौरान खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2023, द्रोणाचार्य अवार्ड 2023, अर्जुन अवार्ड 2023, ध्यानचंद अवार्ड 2023, तेनजिंग नॉर्वे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2022 और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2023 को विभिन्न खेल हस्तियों को प्रदान किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!