उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था लफ्ज़ों की महफ़िल के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि अशोका पैलेस में संस्था की काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
संस्था के संयोजक पं. पुरूषोत्तम शाकद्वीपीय”प्रेमी” ने बताया कि संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बार ऋतुराज बसंत विषय पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए तथा शहर के पांच वरिष्ठ साहित्यकारों जगदीश तिवारी, पुष्कर गुप्तेश्वर, मनमोहन मधुकर, खुर्शीद शैख खुर्शीद व पुरूषोत्तम पल्लव को पगडी, शाॅल, उपरना ओढ़ाकर व सम्मान पत्र तथा प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। काव्य गोष्ठी में बाल कृष्ण त्रिपाठी, राम दयाल मेहरा, मनमोहन मधुकर, पुष्कर गुप्तेश्वर , पुरूषोत्तम पल्लव, पूनम भू, मनोहर डेमला, पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय “प्रेमी”, अजीत सिंह खींची, श्याम मठपाल, संजय गुप्ता देवेश, डॉ. राजकुमार राज, अरुण त्रिपाठी ,डॉ. रेणू सिरोया कुमुदिनी,अमृता बोकडिया, विनोद उपाध्याय , राजकुमार बापना ,अनीता जैन ,प्रोफेसर निर्मल गर्ग, जगदीश तिवारी, दाडम चंद दाडम, शकुंतला सोनी, अशोक जैन मंथन, अनिल चतुर्वेदी, शाहिद हुसैन शैदा, डॉ. शाहिद इकबाल शेख, प्रकाश तातेड, अरुण शंकर शर्मा, अकबर खान शाद, लोकेश चंद्र चौबीसा, किशन लाल मेघवाल, डिंपल डांगी, डॉ. शीतल श्रीमाली, प्रिया कटारिया, सकीना आलम शाह, सारा आलम शाह,शेख मोहम्मद हनीफ रजवी तथा खुर्शीद शेख खुर्शीद ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संचालन अमृता बोकडिया ने किया। अंत में संस्थापक मुकेश माधवनी ने धन्यवाद देकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।
अशोका पैलेस में लफ़्जो की महफ़िल का काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित हुआ : मुकेश माधवानी
![](https://www.udaipurviews.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-10-at-11.45.29-AM-800x500.jpeg)