उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि अशोका पैलेस में संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
संस्था के संयोजक पं. पुरूषोत्तम शाकद्वीपीय”प्रेमी” ने बताया कि मासिक काव्य गोष्ठी में महिला दिवस एवं होली विषय पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए तथा शहर के वरिष्ठ साहित्यकारों डाॅ. करूणा दशोरा, डॉ. इकबाल सागर, श्रेणीदान चारण, तरुण कुमार दाधीच, तथा विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं डॉ स्विटी छाबड़ा, सुषमा कुमावत, निवेदीता बक्षी, पूर्णिमा बोकडिया, डी.वाई.एसपी चेतना भाटी, चंद्र कांता बंसल, चंद्र कांता त्रिवेदी, डॉ. चंद्र कला चौधरी , बेबी अनाया बोकडिया को पगडी, शाॅल, उपरना ओढ़ाकर व सम्मान पत्र तथा प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
काव्य गोष्ठी में पुष्कर गुप्तेश्वर , पूनम भू, पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय “प्रेमी”, अजीत सिंह,डॉ. रेणू सिरोया कुमुदिनी,अमृता बोकडिया, अनीता जैन ,प्रोफेसर निर्मल गर्ग, दाडम चंद दाडम, शकुंतला सोनी, अशोक जैन मंथन, शाहिद हुसैन शैदा, डॉ. शाहिद इकबाल शेख, अरुण शंकर शर्मा, अकबर खान शाद, लोकेश चंद्र चौबीसा, किशन लाल मेघवाल, डॉ. शीतल श्रीमाली,शेख मोहम्मद हनीफ रजवी , ईश्वर जैन, श्रेणीदान चारण, प्रो. विमल शर्मा, डॉ. कामिनी व्यास रावल, जगवीर सिंह, घनश्याम आर्य, शकील अलाउद्दीन, डॉ. अंजु बेनीवाल, कैलाश सोनी, डॉ. करूणा दशोरा, आरती वैष्णव, डॉ. चंद्र कांता बंसल, अखिलेश जोशी, डॉ. इकबाल सागर, तथा खुर्शीद शेख खुर्शीद ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संचालन अमृता बोकडिया ने किया। अंत में संस्थापक मुकेश माधवनी ने धन्यवाद देकर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।