विधायक जैन ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ सुना मन की बात का 108वां एपीसोड

उदयपुर, 31 दिसम्बर। उदयपुर विधायक ताराचंद जैन ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ आज विश्वविद्यालय मार्ग स्थित कमल टेंट हाउस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मासिक नियमित प्रसारण मन की बात का 108वां प्रसारण सुना।
आज प्रसारण सुनने वालों में विधायक जैन के साथ भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट, जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड, स्थानीय निकाय प्रभारी नानालाल बया, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मारु, पूर्व अध्यक्ष विजय प्रकाश विप्लवी, मनोहर चौधरी, ओमप्रकाश चित्तोडा, मन की बात कार्यक्रम प्रभारी रामजी वार्ष्णेय, मंडल उपाध्यक्ष महेश भावसार, भाजपा नेता शिवशंकर नागदा, महामंत्री सुनील वसीटा, सुनील जैन, अजा मोर्चा के जिला महामंत्री गोपाल सालवी, प्रेम सुथार, उदयभानु महर्षि, राकेश महर्षि, रोशन गायरी,भानु नागदा एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!