अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष गजपालसिंह का स्वागत

उदयपुर, 1 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से नवनियुक्त गजपाल सिंह राठौड़ के मनोनीत होने पर भाजपा राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व महामंत्री के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं   ने गजपाल सिंह राठौड़ को मेवाड़ी  पगड़ी, ओपर्णा पहना कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं उनके लिए मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व महामंत्री इकराम कुरैशी, प्रदेश मंत्री ज़ाकिर हुसैन घाटीवाला , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आईटी सेल उदयपुर संभाग प्रभारी सलीम हुसैन , मोर्चा देहात उपाध्यक्ष सिराज परवेज़, समाजसेवी रेहान कुरैशी, सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता ने स्वागत किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!