मंत्री मालवीया ने किया मोनाडूंगर में शिविर का शुभारंभ 

बांसवाड़ा, 24 अप्रैल।  सोमवार को ग्राम पंचायत मोनाडूंगर में महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान मुख्य अतिथि जल संसाधन, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना एवं जल संसाधन (आयोजना) मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया,जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।

       शिविर में बागीदौरा उपखंड अधिकारी सी.एल. शर्मा. शिविरि प्रभारी, तहसीलदार गांगड़तलाई गोपाललाल, जनप्रतिनिधियों में चांदमल जैन, अब्दुल गफ्फार, पूर्व प्रधान सुभाष तम्बोलिया, मोनाडूंगर सरपंच रामसिंह मौजूद रहे। शिविर में विकास अधिकारी पंचायत समिति गांगड़तलाई बलवीर सिंह चौहान व 23 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी ने अपने विभाग की जानकारी दी।

इनका हुआ पंजीयन
मोना डूगर शिविर में मुख्यमंत्री गैस सिलैण्डर के 157, मुख्यमंत्री निःशुल्क जिली योजना-घरेलु के 286, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फुड पैकेट योजना के 368, मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना के 359, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 182, मुख्यमंत्री कामघेनु बीमा योजना के 406, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के 387, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के 386 और मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना-कृषि के 1 का पंजीयन करने के अलावा चिकित्सा विभाग द्वारा 256 लोगों की चिकित्सा जांच, पशुपालन विभाग द्वारा 265 पशुओं का उपचार, पंचायतीराज विभाग द्वारा 60 मोबाइल नंबर का अपग्रेडशन एवं 3 पीएमवाय लाभार्थियों की तीसरी किश्त जारी की गई।

टीएडी मंत्री बामनिया ने जिला कलक्ट्रेट परिसर में लगे शिविर का किया अवलोकन
बांसवाडा,24 अप्रेल/ जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने सोमवार को बांसवाड़ा के जिला कलक्ट्रेट परिसर में लगे शिविर का अवलोकन किया और शिविर की गतिविधियों को देखा। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा, नगरपरिषद बांसवाडा के सभापति श्री जैनेन्द्र त्रिवेद्वी, समाजसेवी विकेश मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारीगण मौजूद थे।

       पंचायत समिति बांसवाड़ा के प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत शिविर का शुभारंभ अर्जुन सिंह बामणिया राज्यमंत्री जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग भूजल विभाग जलदाय विभाग एवं जिला कलेक्टर महोदय प्रकाश चंद शर्मा, नगरपरिषद बांसवाडा के सभापति जैनेन्द्र त्रिवेद्वी, समाजसेवी विकेश मेहता के द्वारा फीता काटकर स्थाई कैंप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान 5 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित कर शुभारंभ किया गया।

राज्य सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए 100 यूनिट बिजली कृषि कनेक्शन में 2000 यूनिट तक उज्जवला योजना में सिलेंडर 500 में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी मुख्यमंत्री कामधेनु योजना बीमा योजना मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना पेंशन योजना के अलावा प्रशासन से संबंधित अन्य कार्य निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी कार्यक्रम में नगर परिषद बांसवाड़ा के सभापति श्री जैनेंद्र त्रिवेदी गांधी दर्शन समिति के सह संयोजक श्री विकेश मेहता एवं तपन मेघवात पंचायत समिति बांसवाड़ा के प्रधान श्री बलबीर रावत पूर्व प्रधान श्रीमती सुनीता माल पंचायत समिति सदस्य कांतिलाल जी के अलावा विभिन्न पंचायतों के सरपंच एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे

महगाई राहत शिविरों में उमडी लाभार्थियों की भीड
बांसवाडा, 24 अप्रेल/ बांसवाडा जिले में महंगाई राहत, प्रशासन गांवों के संग एवं शहरों के संग शिविरों की श्रृंखला में सोमवार 24 अप्रैल को जिले की बांसवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की भापोर ग्राम पंचायत, तलवाड़ा की सागेता, गढ़ी की राठडियापाड़ा, अरथूना की टिमुरवा, घाटोल की कानजी का गड़ा, बागीदौरा की बांसला, गांगड़तलाई की मोनाडूंगर, आनंदपुरी की कड़दा, सज्जनगढ़ की खुन्दनी हाला, कुशलगढ़ की छोटी सरवा तथा छोटीसरवन की घोड़ी तेेजपुर ग्राम पंचायत में महंगाई राहत (अस्थाई) कैप आयोजित हुए।

महगाई राहत शिविरों में उमडी लाभार्थियों की भीड
सोमवार से शुरु हुए शिविरों में आमजन व लाभार्थियों की भारी भीड देखी गई वही भीड को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल काउन्टरों को बढाया और लाभार्थियों को राहत पहुचाई।

शिविर में बडी संख्या में आकर लोगेा ने अपना पंजीयन करवाया शिविरों में बडी भारी भीड देखी गई हर कोई जागरुक होकर अपना पंजीयन करने के लिए तत्पर दिखाई दे रहा था वही राज्य सरकार द्वारा दी जा रही इतनी बडी राहत पाकर खुशी व राहत महसूस कर रहे है। राज्य सरकार आमजन के उत्थान की दिशा में बेहतर काम कर रही है। इन शिविरों का भी उद्देश्य यही है कि जरूरतमन्दों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ सहजतापूर्वक और त्वरित गति से प्राप्त हो सके।

बांसवाडा के गढी के ग्राम पंचायत राठडिया पाडा में लगाये गये महगाई राहत शिविर में गढी प्रधान श्रीमती कान्ता भील ने शुभारंभ किया और ग्रामीणों को जागरुक रहकर शिविरों में आकर लाभ लेने पर जोर दिया। शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी अन्जु शर्मा ने शिविर में होने वाली गतिविधयों से अवगत करवाया।

सज्जनगढ  के खुन्दनी हाला में आयोजित शिविर में शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी अर्चना चौधरी  व प्रधान रामचनद्र डिन्डोर ने पंजीयन प्राप्त लाभार्थियों को गांरण्टी कार्ड वितरित किये। अरथूना के ग्राम पंचायत टिमरुवा में लगे शिविर का शुभारंभ अरथुना के प्रधान राजू भाई मईडा, उप प्रधान श्रीमती दर्शना कोठरी, पूर्व प्रधान कल्पना कटारा, शंकर लाल चरपोटा व सरपंच श्रीमती मीना देवी तहसीलदार कालूराम डामोर ने किया। शिविर में 125 लाभार्थियों का पंजीयन कर विभिन्न योजना में लाभ दिया।

 जबकि बांसवाड़ा के नवागांव के आदिवासी बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय, बरवाला राजिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आबापुरा के बस स्टैंड, बांसवाड़ा के जिला कलक्ट्रेट परिसर, पंचायत समिति तलवाड़ा के तलवाड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बड़गांव के उदयपुर रोड के पास स्थित लियो सर्कल, बोरवट के बस स्टैंड, पंचायत समिति गढ़ी का शिविर गढ़ी के पंचायत समिति परिसर, पालोदा के बस स्टैंड, गोपीनाथ का गड़ा बस स्टैंड परिसर, सरेड़ी बड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, घाटोल पंचायत समिति के घाटोल में पंचायत समिति परिसर, सेनावासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर, खमेरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नरवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गनोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अरथूना पं.स. के शिविर जौलाना, रैयाना, आंजना, अरथूना में शिविर संबंधित गांव के बस स्टैंड पर लगाये गए।

 बागीदौरा पंचायत समिति के बागीदौरा का शिविर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र परिसर, बड़ोदिया का ग्राम पंचायत भवन परिसर, कलिंजरा, नौगामा का संबंधित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, गांगड़तलाई पं.स. क्षेत्र के शिविर खूंटीनारजी के पंचायत समिति परिसर, सल्लोपाट के माताजी मंदिर के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,शेरगढ़ का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गांगड़तलाई का सभा भवन गांगड़तलाई में, आनंदपुरी पं.स. क्षेत्र के आनंदपुरी का शिविर पंचायत समिति परिसर, चांदरवाड़ा का बस स्टैंड परिसर, चोरड़ी का बस स्टैंड, फलवा का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे, छोटीसरवन पंचायत समिति क्षेत्र के कटुम्बी का बैंक ऑफ बड़ोदा मैदान में, दानपुर का पुलिस थाने के सामने स्थित वन विभाग कार्यालय के पास बाजार में, छोटीसरवन का पंचायत समिति परिसर, पंचायत समिति कुशलगढ़ क्षेत्र के शिविर पाटन में राउमावि पाटन, छोटीसरवा का राप्रावि, रामगढ़ का बस स्टैंड, टिमेड़ा का वन नाका में, चूड़ादा का मामाजी के चौराहे पर, सज्जनगढ़ पं.स. क्षेत्र के शिविर सज्जनगढ़ में पंचायत समिति परिसर, छोटा डूंगरा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ताम्बेसरा व कसारवाड़ी का संबंधित गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थाई महंगाई राहत शिविर 24 अप्रैल से 30 जून-2023 तक लगाया जाएगा वहीं महंगाई राहत (स्थाई) कैंप नगर परिषद् बांसवाड़ा के वार्ड 1,2,3 का शिविर डायलाब रोड स्थित सिवरेज कार्यालय, नगरपालिका कुशलगढ़ के वार्ड 1 का अस्थाई शिविर 24 एवं 25 अप्रैल को लगेगा इसी प्रकार शिविर नगर पालिका के टाउन हॉल में तथा नगरपालिका गढ़ी-परतापुर का शिविर रामद्वारा परिसर-गढ़ी में लगाएं गए।

इसी तरह स्थाई महंगाई राहत शिविर के तहत नगर परिषद् बांसवाड़ा के वार्ड 1 से 60 का शिविर नये बस स्टैंड के सामने स्थित प्राईवेट बस स्टैंड व हॉस्पिटल इन्दिरा रसोई के पास, अम्बेडकर भवन कुशलबांग मैदान,खान्दू कॉलोनी मेन गेट के पास सब्जी मंडी में लगेगा वहीं नगरपालिका परतापुर-गढ़ी का शिविर नगरपालिका परिसर में और नगरपालिका कुशलगढ़ का स्थाई महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल से 30 जून-2023 तक नगरपालिका परिसर में लगाया गया है

शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ जनप्रतिनिधियों, व आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

बांसवाड़ा, 24 अप्रैल। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के महती उद्देश्य को लेकर सोमवार 24 अप्रैल से 30 जून तक आयोजित होने वाले पंचायत समितिवार, ग्राम पंचायतवार, निकायवार एवं तिथिवार महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविरों में मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही आमजन को जागरूक करने हेतु कैंपों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये हैं।

       जिला कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा ने तिथिवार शिविरों की प्रति समस्त उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों, विकास अधिकारियों, आयुक्त नगर परिषद् एवं अधिशासी अधिकारी नगरपालिका कुशलगढ़ एवं नगरपालिका परतापुर-गढ़ी को भिजवातेे हेतुु तत्संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं, ताकि आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

31 मई तक राज सहकार पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे, ऑडिट प्रस्ताव, ई-मेल मंजूर नहीं

बांसवाउ़ा, 24 अप्रैल। जिले के सहकारी संस्थाओं के वैधानिक अकेक्षण हेतु सहकारिता विभाग ऑडिट वर्श 2022-23 वित्तीय वर्श 2023-24 के लिए ऑडिट प्रस्ताव राज सहकार पोर्टल अपलोड करने की नियत तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।

सहकारी समितियां के विषेश लेखा परीक्षक परेष पण्डया ने बताया कि राजस्थान सहकारी सोसायटी नियम 2001 के नियम 2003 के नियम 73, 4 के प्रावधान के मुताबिक प्रत्येक सहकारी सोसायटी आगामी वित्तीय वर्श 31 मई तक प्रत्येक वित्तीय वर्श के अन्तिम लेखों की परीक्षा के लिए किसी लेखा परीक्षक या लेखा परीक्षा फर्म को नियुक्त कर सकेगी, इस हेतु प्रस्ताव संचालक मण्डल की बैठक में लिया जाएगा तथा ऑडिट हेतु दिये जाने वाले ऑडिट पारिश्रमिक का विवरण भी देना होगा।

    वर्तमान वर्ष 2023 में जो भी संस्थाएं ऑडिट हेतु प्रस्ताव ले चुकी है राज सहकार पोर्टल पर प्रस्तावों को मय हस्ताक्षर अपलोड कर दंे, इसके पष्चात सहकारी संस्थाओं के प्रस्ताव स्वीकार नही कियें जायेगे और विभाग द्वारा आवंटन कर दिया जाएगा। ई-मेल द्वारा भेजे गए प्रस्ताव स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।

टंकण गति परीक्षा स्थगित
बांसवाड़ा, 24 अप्रैल।  महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान तथा वर्तमान में विभिन्न राजकीय संवर्ग संगठनों द्वारा उनकी मांगों के संबंध में सामुहिक अवकाश पर होने से जिले मेंक अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की 29 अप्रैल-2023 को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाली कम्प्युटर टकण गति परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। नवीन तिथि से बाद में सूचित किया जाएगा। यह जानकारी जिला कलक्टर प्रकशचंद्र शर्मा ने दी।

मंगलवार को यहां लगेंगे शिविर
बांसवाड़ा, 24 अप्रैल।  महंगाई राहत, प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की श्रृंखला में मंगलवार 25 अप्रैल को बांसवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के नवागांव, गढ़ी के कोटड़ा बड़ा, घाटोल के चड़ला बस्सीआडा, बागीदौरा के बागीदौरा, आनंदपुरी के फलवा, सज्जनगढ़ के छोटा डूंगरा, कुशलगढ़ के पोटलिया तथा छोटीसरवन पंचायत समिति की हरनाथपुरा में महंगाई राहत व प्रशासन गांवों के संग (दो दिवसीय) शिविर लगेंगे वहीं इन्हीं स्थानों में आगामी 30 जून तक स्थाई महंगाई राहत शिविर लगे रहेंगे।

       जिला कलक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा द्वारा तिथिवार जारी कलेण्डर के अनुसार नगर परिषद् के वार्ड संख्या 5,6,7 में प्रशासन शहरों के संग व महंगाई राहत शिविर हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक केशव भवन में लगेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!