उदयपुर 05 जनवरी। अखिल भारतीय मेवाड राजपूत महासभा का वार्षिक प्रतिभा सम्मान एवं रक्तदान शिविर रविवार को कविता स्थित समाज भवन पर आयोजित किया गया।
महासभा प्रवक्ता एवं प्रचार मंत्री नारायण सिंह चदाणा ने बताया कि महासभा के अध्यक्ष सूरतसिंह दसाणा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उदयपुर राजसमंद, मुंबई, सूरत, पुना, अहमदाबाद सति अन्य शहरों से समाज के 200 प्रतिभावान छात्र. छात्राओं एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं अन्य राज्य एवं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में समाज का नाम रोशन करने वालों को महासभा का स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं कम्प्युटर बैग एवं दुपट्टे से सम्मानित किया गया।
समारोह में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में महासभा युवा संगठन के अध्यक्ष दिनेश सिंह भादवीगुडा पूर्व अध्यक्ष नाहरसिंह हवाला खुर्द, महासचिव गोपालसिंह भारोडी, लक्ष्मणसिंह दीपसिंह बोरो का गुडा के नेतृृत्व में टीम ने 52 युनिट रक्तदान का संग्रह किया गया।
वार्षिक समारोह को शानदान बनाने के लिए विभिन्न भामाशाह ने सहयोग किया। समारोह को महासभा के संरक्षक इंजीनियर कालूसिंह परमार, बालसिंह खरवड रामा, केसरसिहं तलादरा, कूकसिंह उूंठड, महासचिव सोहनसिंह खरवड, बंशीसिंह फरारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरसिंह चदाणा, उपाध्यक्ष वरदीसिंह खरवड ओडा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुन्दा के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, केसरसिंह गौड, कोषाध्यक्ष मनोहरसिंह गहलोत, पूर्व महासचिव इंजीनियर ओमसिंह खरवड, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजूसिंह दसाणा, गिर्वा चौखला के अध्यक्ष किशनसिंह परमार, एमआरजेएस अध्यक्ष पृथ्वीसिंह चदाणा, गोगुन्दा अध्यक्ष अमरसिंह तलादरा, वाकल चौखला अध्यक्ष खुमानसिंह चदाणा, पूर्व उपाध्यक्ष पंकजसिंह कडेचा,राजपूत चेतना मंच के अध्यक्ष देवीसिंह खरवड, किसान सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रेमसिंह धोरण, उपाध्यक्ष प्रभुसिंह खरवड, हरिसिंह खरवड, नाथुसिंह खरवड, चेनसिंह शिशोदिया, गोपालसिंह फरारा, विरमसिंह खरवड केलवाडा, देवसिंह थुरावड चारभुजा, मदरसिंह परमार खमनोर, गोपालसिंह परमार देलवाडा, चमनसिंह चदाणा भादवीगुडा, लालसिंह दसाणा नाथद्वारा, शंकरसिंह तारोट, शंकरसिंह खरवड मावली, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष नारायणसिंह चदाणा, मनरूपसिंह कांकरवा, अमरसिंह गौड नाई सहित विभिन्न समाजसेवी एवं भामाशाह ने संबोधित किया।
मेवाड राजपूत महासभा का प्रतिभा सम्मान एवं रक्तदान शिविर संपन्न, 52 युनिट रक्तदान संग्रह
