मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी पार्टी की रीढ़ की हड्डी: बारेठ

उदयपुर, 27 अक्टूबर(ब्यूरो): भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विकास बारेठ ने मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी को भाजपा की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कहा, ये तीनों विभाग पार्टी की बहुत बड़ी ताकत है जो खुद की पहचान को पीछे रखते हुए पार्टी को अग्रणी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बारेठ गुरुवार को उदयपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मीडिया से ही पार्टी के कई बड़े-बड़े नेताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है जिनमें प्रमोद महाजन, निर्मला सीतारमण, श्रीकांत शर्मा सहित कई नाम हैं। राष्ट्रीय संगठन द्वारा मीडिया का काम बड़ी बारीकी से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें हर वक्त सक्रियता रखनी होगी। हमारी भूमिका सिर्फ चुनाव के लिए ही नहीं, राष्ट्र निर्माण के लिए है। हमें भारत को विश्व गुरु बनता देखना है।
विधानसभा चुनाव भाजपा का सेमीफाइनल 
भारत ने कहा कि विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए सेमीफाइनल हैं। 2024 में हमें फाइनल मैच की तैयारी करनी है। मीडिया सोशल मीडिया और आईटी का काम है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को इस समय निरंतर आम जनता को याद दिलाना होगा। चाहे किसानों की कर्ज माफी की वादा खिलाफी हो। चाहे झूठे प्रचार प्रचार कर जनता की गाढ़ी कमाई को खर्च करना हो, चाहे 2जी घोटाला कर देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाना हो, चाहे बहन—बेटियों की इज्जत की रक्षा में विफल रही राजस्थान की कांग्रेस सरकार की नाकामी हो। 17 बार पेपर लीक करवाकर युवा बेरोजगारों का हक छीनने वाली निकम्मी सरकार की कारगुजारियों को सामने लाए जाने के साथ हमें जनता की आवाज बनकर उनको विश्वास दिलाना है कि सिर्फ भाजपा के हाथों में ही देश का विकास पारदर्शिता और द्रुत गति से होगा।
बारेठ में मीडिया से बातचीत से पहले यहां विद्यापीठ में एक कार्यशाला को संबोधित भी किया, जिसमें दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवासी प्रभारी विष्णु मित्तल के अलावा भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, शहर महामंत्री गजपाल सिंह, ग्रामीण महामंत्री दीपक शर्मा ने भी संबोधित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!