पर्यावरण संरक्षण के लिये बीज सरक्षंण जरूरी है मनीष टेलर

प्रतापगढ़ 5 जून नेहरू युवा केंद्र चितौड़गढ़ के तत्वाधान में जिले के छोटी सादडी उपखंड के सी आई आई टी कम्प्यूटर पर पर्यावरण दिवस पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक  मनीष टेलर  के नेतृत्व में मनाया गया टेलर ने कहा कि पर्यावरण का अर्थ उस प्राकृतिक परिवेश से है, जिसमें हम रहते हैं। हमारे चारों ओर के सभी जीव और निर्जीव तत्व पर्यावरण का हिस्सा है, जैसे हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे और जीव-जंतु।
प्रकृति के बिना मानव जीवन खत्म हो जाएगा, इस बात से भली भांति परिचित होते हुए भी लोग प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण दुनिया विनाश की ओर जा रही है। मौसम में होता बदलाव इसका एक संकेत है। अत्यधिक बढ़ते तापमान का एक कारण ग्लोबल वार्मिंग  है, जो मानव जीवन को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसे में पर्यावरण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करके प्रकृति को हो रहे नुकसान को रोका जा सकता है। पर्यावरण दिवस भी इसी उद्देश्य के साथ मनाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आप भी पर्यावरण संरक्षण की ओर पहल कर सकते हैं। साथ ही पर्यावरण सरंक्षण के लिए बीज सरंक्षण बहुत जरूरी है इस लिए आज इस आम और जामुन आदि फलो के सीजन में इनके बीजो का सरक्षंण कर के बरसात के मौसम में इन्हें नमी वाली जगह पर फैलाव करने से इन बीजो को नया जीवन दान दे सकते है कार्यक्रम के अंत मे सी आई आई टी कम्प्यूटर के डायरेक्टर सुभाष  समदानी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई इस दौरान शुभम सेन, रवि साहू खुशी पंवार सोनिका टेलर आदि उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!