उदयपुर। जिले के बंबोरिया गांव में एक तेंदुआ घर में घुस गया। जिसने पांच ग्रामीणों पर हमला कर दिया। उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले का वीडियो भी बनाया, जिसमें एक ग्रामीण तेंदुए से भिड़ गया। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद तेंदुआ भाग निकला। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिला प्रशासन एवं वन विभाग को तेंदुए की आबादी क्षेत्र में सक्रियता की सूचना दी लेकिन कभी कोई कदम नहीं उठाए गए। आज तो तेंदुआ घर में घुस गया और उसने लोगों को शिकार बनाने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए एक ग्रामीण तेंदुए से भिड़ गया, जिसके बाद तेंदुआ भाग निकला। लोगों ने बताया तेंदुआ काफी बड़ा है। जिसके लिए किसी व्यक्ति का शिकार करना पूरी तरह आसान है।
बंबोरिया गांव में घर में घुसा तेंदुआ, पांच ग्रामीणों पर किया हमला, तीन की हालत गंभीर
