उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में प्रतिभाओ की कमी नहीं है और समय समय पर यहाँ के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया है| लेकिन, बहुत कम कलाकार बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं| उन्हीं में से एक कलाकार हैं अभिषेक शर्मा जो फिलहाल अमेरिका में अपनी कला का जादू बिखेर रहे हैं|
सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की मंडली के सादक़ अभिषेक शहर के जाने माने सिंगर, एंकर, लिरिक्स राइटर और भी बहुत सारी प्रतिभाओ के धनी हैं| वे कम आयु मे ही अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं| उन्हें सभी एक आलराउंडर के रूप में जानतें हैं क्योंकि वे अपने हर कार्य को बड़ी दृढ़ता के साथ करते हैं| उन्हें एक बात और भी विशेष बनाती है की वे बॉलीवुड सोंग्स के साथ साथ गुजराती गरबा भी बखूभी गाते हैं| बचपन से ही अभिषेक बॉलीवुड की ओर आकर्षित रहे हैं और वे महज ९ वर्ष की उम्र से स्टेज पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते आ रहे हैं| वे पहले भी विदेशों में एक कलाकार के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं|
बता दें कि अभिषेक शर्मा उदयपुर के पहले कलाकार हैं जो अमेरिका में परफॉर्म करने गए हैं|