उदयपुर देहात एवम उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का संयुक्त  विरोध-प्रदर्शन कल

उदयपुर। 19 सितंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के लिए मोदी सरकार के मंत्री एवम भाजपा नेताओ की हिंसक बयानबाजी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात एवम उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का संयुक्त विरोध-प्रदर्शन कल दिनांक 20 सितंबर, 2024 को प्रातः 11 बजे जिलाधीश कार्यालय के सामने किया जायेगा।
भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेताओं के द्वारा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ भड़काऊ बयान एवम अभद्र टिप्पणी की जा रही है। लोकतंत्र में ऐसी गिरावट पहली बार देखी जा रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर धरना -प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है।
उक्त धरना-प्रदर्शन में सांसद प्रत्याशी/पूर्व सांसद/एआईसीसी सदस्य/प्रदेश पदाधिकारी/पीसीसी सदस्य/विधायक/विधायक प्रत्याशी/ जिला पदाधिकारी/प्रधान/उप प्रधान/ब्लॉक अध्यक्ष/ मंडल अध्यक्ष/पूर्व जिला प्रमुख/ पूर्व उप जिला प्रमुख/ पूर्व प्रधान/ पूर्व उप प्रधान/पार्षद/पूर्व पार्षद/ जिला परिषद् सदस्य/ अग्रिम संगठन एवम विभाग और प्रकोष्ठ अध्यक्षगण/ वरिष्ठ कांग्रेसजन भाग लेंगे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!