फतहनगर। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुॅचाने हेतु ’‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ (शहरी अभियान) हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को फतहनगर पहुंची। इस यात्रा का पालिका परिसर में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा का रथ पालिका पहुंचा जहां पर जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल नंगाड़ों के साथ अगवानी एवं स्वागत किया। रथ के साथ कृष्णगोपाल पालीवाल की भी अगवानी एवं सरोपे द्वारा स्वागत किया गया। पालीवाल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजुदेवी भील ने की जबकि पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोहरलाल चपलोत,राजेश चपलोत,भाजपा एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक,रथ यात्रा संयोजक रोशनलाल सुथार, भाजपा देहात जिला महामंत्री नरेन्द्रसिंह आसोलिया,रोशन खटीक आदि विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में तहसीलदार रमेशचन्द्र वडेरा,नायब तहसीलदार सम्पतसिंह भाटी,अधिशासी अधिकारी कृष्णगोपाल माली,थाना अधिकारी रविन्द्रसिंह आदि की भी उपस्थिति रही। पालिका पार्षद गजेन्द्रसिंह रावल,जगदीश जाट,बाबुलाल गाडरी,विनोद धर्मावत,सोहनलाल खटीक,पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा,प्रकाश देवड़ा,भैरूलाल बैरवा,शैलेष मीणा,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उमा देवड़ा आदि भी मंचासीन अतिथि थे।
अतिथियों का बालिकाओं ने स्वागत गीत के माध्यम से तो पालिका उपाध्यक्ष सेठिया ने शब्दों के साथ स्वागत करते हुए लाभकारी योजनाओं की जानकारी से लोगों को अवगत कराया। इसके बाद स्क्रीन पर योजनाओं की जानकारी से युक्त लघु स्क्रीप्ट चलायी गयी। कार्यक्रम के मद्देनजर पालिका परिसर में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए काउंटर भी लगे जहां लोगों की भीड़ लगी रही। चिकित्सा विभाग से मुख्य ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी डाॅ.मनोहरलाल यादव,डाॅ.नरेन्द्र भाटी,शिक्षा विभाग से अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चैधरी,प्रधानाचार्य भानसिंह,सुरेशचन्द्र खटीक,दीपक बड़गुर्जर भी उपस्थित रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग का काउंटर भी लगा जहां पर पालिका क्षेत्र की कार्यकर्ताएं,आशा सहयोगिनियां एवं विभाग की अधिकारी उपस्थित रही। बिजली विभाग,आयुर्वेद विभाग,उज्जवला योजना आदि के काउंटर भी लगे। संकल्प यात्रा शिविर के दौरान योजनाओ मे लाभ प्राप्त करने हेतु 1050 लोगो ने भाग लिया जिसमे चिकित्सा विभाग से 514 लोगो ने स्वास्थ्य जांच करवायी। पीएम स्वनिधी मे 23, आधारकार्ड मे 11,आयुष्मान कार्ड मे 153 उज्जवला योजना में 11 और मेरी कहानी मेरी जुबानी मे 21 लोगो ने भाग लिया। साथ ही 700 लोगो द्वारा संकल्प भारत की शपथ ली गयी। संचालन महेश पालीवाल ने किया।