इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगी उद्घाटन

उदयपुर, 25 दिसम्बर। आगामी 10 से 13 जनवरी 2025 तक उदयपुर के डीपीएस के मैदान में होने जा रहे 11वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2025 के उद्घाटन समारोह में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का सान्निध्य रहेगा। लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित इस मेले के उद्घाटन के लिए उपमुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह आयोजन उद्योगों को एक मंच पर लाने और उदयपुर क्षेत्र के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हो रहा है।

फेयर संयोजक तरुण दवे ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र खुराना, प्रदेश उपाध्यक्ष नटवरलाल अजमेरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया ने उपमुख्यमंत्री को निमंत्रण के साथ उद्घाटन समारोह में सान्निध्य प्रदान करने का आग्रह किया जिसे उपमुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया।

लघु उद्योग भारती उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि अब तक 200 से अधिक प्रतिष्ठित उद्योगों ने इस फेयर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर ली है। इनमें मिराज ग्रुप, सिक्योर मीटर्स, पायरोटेक, पीआई इंडस्ट्रीज, हवेली मार्बल्स, आईवीओ, हाइक्यू सरफेस क्वार्ट्ज़, पील इटालिका लाइफ़स्टाइल्स, AGL होम्स, सिंघानिया यूनिवर्सिटी, अनंता हॉस्पिटल, वंडर पेंट्स और अपना घर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

लघु उद्योग भारती की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्टाल बुकिंग में पवन कोठारी, मुकेश गुरानी, चर्चिल जैन, हमराज सिंह चौहान, उमा प्रताप सिंह और कैलाश शर्मा के साथ कई उद्यमी जुटे हुए हैं। वहीं, प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह चौहान, यशवर्धन खंडेलवाल और अभिजीत शर्मा बखूबी निभा रहे हैं।

इस आयोजन के प्रमुख स्पॉन्सर्स में मिराज ग्रुप, अनंता हॉस्पिटल और इराज इवोल्यूशन डिज़ाइन कंपनी शामिल हैं। लघु उद्योग भारती की यह पहल न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के उद्योग जगत को एक नया आयाम देगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!