उदयपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बापू बाजार के व्यापारियों को नई व्यवस्था के कारण काफी परेशानी हो रही है। यदि बापू बाजार के व्यापारियों की समस्या दूर होती है प्रशासन को कट खोलने के बारे में तुरंत निर्णय करना चाहिए।
कटारिया ने कहा कि गत दिनों वे कलक्टर व एसपी के साथ मौके पर गए थे और वहां बीच का कट खोलने के लिए भी सभी लोगों ने बातचीत की थी। उन्होंने कुछ मन भी बनाया था कि आखिर इस समस्या का भी कोई निदान करना चाहिए। वे इस संबंध में अपनी तरफ से एक बार कलक्टर, एसपी और महापौर को बताएंगे कि बापू बाजार की समस्या के लिए अगर कट खोलने से समस्या का समाधान होता है तो इस ओर आगे बढ़ते हुए प्रयत्न करें। समस्या के स्थायी हल करने के लिए अगर कट खोलने से निदान हाता है तो निश्चित रूप से व्यापारियों की मांग को देखते हुए इस पर कलक्टर, एसपी बैठकर तुरंत निर्णय करें।
प्रशासन के नहीं सुनने पर व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली गेट, सूरजपोल चौराहे पर बदली यातायात व्यवस्था से नाराज व्यापारियों ने बैठक कर प्रशासन द्वारा बुधवार तक पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं करने पर गुरुवार से बाजार बंद कर सड़कों पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बापू बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुखलाल साहू ने बताया कि प्रशासन सूरजपोल चौराहा का पुराना स्वरुप बहाल करे और देहलीगेट पर पुरानी यातायात व्यवस्थ्ज्ञा लागू कर ट्रॉफिक सिग्नल से यातायात चलाने के साथ ही टाउनहॉल रोड पर डिवाडर पर बंद किए तीनों कट वापस खोले। बैठक में मध्य बापू बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र बाबेल, बापू बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह, बापू बाजार बैंक तिराहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद लोढा, भोपालवाड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष झमकलाल जैन, बडलेश्वर व्यापार मंडल धान मंडी के अध्यक्ष गोपाल साहू, शक्ति नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मंगवानी, टाउनहॉल लिंक रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह पंवार, बापू बाजार सर्कल एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश आहूजा सहित सभी व्यापारी संघो के पदाधिकारियोें व व्यापारियों ने यातायात की मौजूदा व्यवस्था को लेकर रोष जाहिर किया।
बापू बाजार के व्यापारियों की समस्या दूर होती है तो खोले कट-कटारिया
