हिंदी साहित्य सांसद चूरु की ओर से दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा

उदयपुर की आशा व जयपुर के लोकेश को मिलेगा पुरस्कार
उदयपुर, 30 अगस्त। हिंदी साहित्य सांसद चूरु ने साहित्य सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अपने दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा की। हिंदी साहित्य सांसद के अध्यक्ष और जाने-माने साहित्यकार बनवारी शर्मा ख़ामोश चुरुवी ने बताया वर्ष 2024 का जन कवि प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान एम पुरस्कार उदयपुर की लब्ध, प्रतिष्ठित साहित्यकार आशा पाण्डेय ओझा ’आशा’ को और रामदेवी भागीरथ प्रसाद मरदा स्मृति कोष सम्मान एवं पुरस्कार जयपुर निवासी श्री लोकेश कुमार सिंह साहिल को प्रदान किया जाएगा। दोनों सम्मान संस्था द्वारा इस वर्ष 14 सितंबर हिंदी दिवस पर चूरू में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों में प्रत्येक में 11000 नगद राशि, श्रीफल, पदक सम्मान-पत्र, स्मृति-चिन्ह तथा साल आदि अर्पित किए जाते हैं।
दोनों साहित्यकार नमचीन लेखक, कवि और सामाजिक, साहित्यिक चिंतक के रूप में ख्यात हैं। कई नामी-गिरामी पुरस्कारों से सम्मानित आशा पाण्डेय ओझा की अब तक 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और पाँच प्रकाशाधिन हैं सैकड़ो आलेख, गीत, ग़ज़ल, दोहे और कविताएं आदि अनेक विधाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं  में प्रकाशित हो चुके हैं और लेखन का क्रम अनवरत जारी है। इसी भांति लोकेश कुमार सिंह साहिल 2000 से अधिक कवि सम्मेलन और मुशायरों में शिरकत कर चुके हैं,अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हैं और आपकी गीतों और ग़ज़लों की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!