हिमानी का राष्ट्रीय अंडर-11 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

उदयपुर। आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में संपन्न हुई 36वीं राष्ट्रीय अंडर-11 शतरंज   प्रतिस्पर्धा के बालिका वर्ग में हिमानी छापरवाल ने उदयपुर से राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। उभरती हुई शतरंज की इस खिलाड़ी ने प्रथम बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया व प्रथम बार में ही कई प्रतिद्वंदियों को टक्कर देते हुए अपना उत्कर्ष प्रदर्शन किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में रिशान जैन, काव्यांश जैन व अमय जैन ने अपना सर्वोच्च प्रदर्शन किया। उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यो से कुल 200 बालिकाओं ने भाग लिया व कुल 11 चक्रों में प्रतियोगिता संपन्न हुई हैं। ज़िला शतरंज संघ, उदयपुर की और सभी खिलाड़ियो को बधाई संदेश दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!