उदयपुर, 25 नवंबर : जिले के सायरा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा गांव में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थी लक्ष्मी उर्फ अनीता पत्नी राजेंद्र राजपुरोहित ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
आरोपियों में राजेंद्र राजपुरोहित, दुर्गाशंकर, देवली बाई, सुरेश, अनीता और संगिता राजपुरोहित शामिल हैं। सभी सिंघाड़ा के निवासी हैं। प्रार्थी ने बताया कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
वहीं जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र में भी दहेज प्रताड़ना का एक और मामला सामने आया है। प्रार्थी सुमिला पुत्री अतरालाल खटीक निवासी खेरोदा ने अपने पति दीपक कुमार उर्फ शंकरलाल पुत्र नेणचंद खटीक निवासी मेड़ता थाना डबोक और अन्य तीन व्यक्तियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
आपसी रजिंश के चलते युवक को पीटा
उदयपुर, 25 नवंबर : शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार 16 वर्षीय गणेश पुत्र लक्ष्मण मीणा निवासी उमरिया बारापाल के साथ आरोपी रमेश पुत्र हरजी मीणा निवासी चांदनी और उसके साथी ने रास्ते में रोककर मारपीट की। पुरानी रंजिश के चलते हुई ये घटना 24 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। मारपीट में प्रार्थी को चोटें आईं, जिसके बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।