महाराणा प्रताप जयंती सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज हाड़ी रानी पूजन

उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा नगर निगम के तत्वाधान में समाज एवं संगठनों के प्रताप जयंती से पूर्व सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसिद्ध कहावत की चुंडावत मांगी सेनानी सर काट दे दियो क्षत्ररानी वह तो हाडी वाली रानी थी, आज हाड़ीरानी का  पूजन सवीना चौराया के वहां किया गया, इस बलिदानी वीरांगना को याद करते हुए क्षत्रिय क्लब सवीना खेड़ा की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर मूर्ति को दुग्ध अभिषेक माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई एवं हाड़ी रानी के बलिदान को याद किया गया जहां पर कार्यक्रम के संयोजक दूल्हे सिंह सवीना खेड़ा, ओनार सिंह फांदा, शिवदान सिंह देवड़ा, भभूत सिंह सिसोदिया के साथ में उपस्थित रहे मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया ,उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पाखंड ,कुंदन सिंह भाटी, भाजपा के प्रेम सिंह शक्तावत, तखत सिंह शक्तावत ,सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार ,देवी सिंह देबारी, राम सिंह सवीना खेड़ा, महेंद्र सिंह चुंडावत, प्रेम सिंह मंदेरिया,  प्रेम सिंह तितरडी ,देवी सिंह देवड़ा ,शंभू सिंह सवीना ,राजेंद्र सिंह देवड़ा ,नरेंद्र सिंह सवीना, महेश गोस्वामी, रोहित सिंह देवड़ा, निखिल सिंह देवड़ा, शंकर सिंह राठौड़, किशन सिंह सवीना खेड़ा , भगवत सिंह फांदा  आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे
एवं इसी अवसर पर सभी को महाराज लक्ष्मण पुरी गोस्वामी ने आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को हाथ खड़े कर शपथ दिलाई हम अपने-अपने जीवन में एक पौधा लगाकर उसको पेड़ बनाने की जिम्मेदारी लेवे, तभी प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की जन्म जयंती सच्चे मन से याद किया जाए |

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!