उदयपुर 21 फरवरी। उदयपुर शहर से 17 किलोमीटर दूर श्री मीरा किशन दरबार ट्रस्ट द्वारा माँ वैष्णो देवी का भव्य मंदिर का लोकार्पण 3 मार्च को होगा। आज प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के सुनील खत्री ने बताया कि माता-पिता की इच्छानुसार इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया।
सुनील खत्री ने बताया कि इस भव्य मंदिर को 3 लाख फीट पर निर्मित किया गया है। मदिर मंे वैष्णों देवी के पिंडी रूप में दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि इस मंदिर की भव्यता बिल्कुल जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर सा दिखेगा। खत्री ने वार्ता में बताया कि ट्रस्ट से 27 फरवरी को एक जत्था वैष्णों देवी अमर जोत के लिए जाएगा जो 1 मार्च को उदयपुर आएगा। 2 मार्च को अमर जोत सनातन मंदिर में रखा जाएगा तथा 3 मार्च को भव्य शोभायात्रा के रूप में सर्वप्रथम अमरजोत जगदीश मंदिर पहुंचेगा। वहा से घण्टाघर, हाथीपोल, चेतक सर्कल, फतेहपुरा होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचेगा। जिसके रास्ते भर भक्तजन दर्शन लाभ ले सकेंगे।
सुनील खत्री ने बताया कि बताया कि मंदिर भाग में दो गुफा होगी। जो तकरीबन 311 व 251 फीट लंबी बनाई गई। जिस प्रकार जम्मू में मां वैष्णो देवी के लिा कटरा से चलकर श्रद्धालुओं को दर्शनी दयौड़ी के दर्शन होते है उसी तरह नवनिर्मित मंदिर में भक्तों को बाण गंगा, गर्भ, जून हाथी मत्था, सांझी छत से होते त्रिगुट पर्वत प्रवेश सा अनुभव होगा।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग, नो देविया की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। ज्योतिर्लिंग में शिवभक्तों के लिए जलाभिषेक की व्यवस्था रहेगी।
मंदिर की भव्यता के लिए बंगार, इंदौर जयपुर से विशेष कारीगरों द्वारा मूर्तिंयों को तराश गया।
प्रतापराय चुघ ने बताया कि सुनील खत्री द्वारा निर्मित इस मंदिर में जो लोग जम्मू जाकर मां वैष्णो देवी के दर्शन न कर पाएं उन्हें उदयपुर में ही मां के दर्शन का लाभ हो सकेगा।
प्रेसवार्ता में हरीश राजानी ने बताया कि मंदिर दर्शनार्थ आने वाले भक्तों के मंदिर परिसर में निर्मित थियेटर में माँ वैष्णों पर बनी फिल्म दिखाई जाएगी साथ ही 7 डी सिनेमाघरों का निर्माण भी किया गया है। परिसर में धार्मिक वाचनालय, गौशाला का भी निर्माण गया है। राजानी ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक दर्शनार्थ आए भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में अत्याधुनिक प्राकृतिक रसोई का निर्माण किया गया। संपूर्ण भोजन बिना प्याज लहसुन व देशी घी से निर्मित हेागी।
ट्रस्ट के सुनील खत्री ने बताया कि मंदिर में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क प्रवेश से अंत तक नहीं रहेगा। सिर्फ मां के प्रसाद के लिए एक अलग से व्यवस्था की गई जो भी श्रद्धालु चाहे वह मां की चुन्दरी व प्रसाद ले सकता है।
प्रेस वार्ता में सिंधी समाज के प्रताप राय चुघ, हरीश राजानी, मनोज कटारिया, किशोर जांबानी, अनिल मलकानी, राजेश चुघ अशोक पाहुजा, प्रहलाद बालचंदानी, धर्मदेव सिंह राजकुमार राजपाल, नरेंद्र कतुरिया व जितेंद्र कालरा आदि भी उपस्थित थे।
सर्वसमाज को दिया आमंत्रण
शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सर्वसमाज को आमंत्रण दिया जा रहा है। इसके लिए श्री मीरा किशन दरबार ट्रस्ट की ओर से बुधवार शाम को बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व समाज के संगठनों को आमंत्रित किया गया। बैठक में सभी समाजों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे उनके समाज के लोगों को भी शोभायात्रा में शामिल करें, क्योंकि यह मंदिर सर्व समाज को समर्पित किया जा रहा है।